Monday, April 29, 2024
Advertisement

ट्रंप ने कहा, रूस के प्रति अपनाया सख्त रवैया, जरूरत महसूस होते ही लगाया जाएगा प्रतिबंध

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि रूस के प्रति उनसे ज्यादा सख्त रवैया किसी ने नहीं अपनाया और जब उन्हें लगेगा कि प्रतिबंध लगने चाहिए , लगाए जाएंगे।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: April 19, 2018 10:59 IST
Trump- India TV Hindi
Trump

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि रूस के प्रति उनसे ज्यादा सख्त रवैया किसी ने नहीं अपनाया और जब उन्हें लगेगा कि प्रतिबंध लगने चाहिए , लगाए जाएंगे। राष्ट्रपति का कहना है कि मुख्य धारा की मीडिया रूस के खिलाफ उठाए गए कदमों को देख नहीं सकी है। (चुनावों में रूस का दखल ‘‘ डेमोक्रेट्स की ओर से पैदा किया छलावा ’’-ट्रंप )

फ्लोरिडा के मार - ए - लागो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा , ‘‘ हां। हम प्रतिबंध लगाएंगे , जब लगना चाहिए। रूस के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसा सख्त रवैया किसी ने नहीं अपनाया है। ’’

उन्होंने कहा , ‘‘ कोई मुझसे ज्यादा सख्त नहीं रहा है। मैं चाहे जो कुछ भी करूं , वह मीडिया के लिए कभी कठोर नहीं होता , क्योंकि उनकी यही सोच है। ’’ संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली द्वारा रूस के खिलाफ सोमवार को प्रतिबंध लगाये जाने की बात कहे , जाने पर किये गये सवालों के जवाब में राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी की। हालांकि , ट्रंप ने कहा कि रूस के साथ अच्छे संबंध होना ‘‘ अच्छी बात है , बुरी बात नहीं है। ’’

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement