रूस और यूक्रेन के बीच जंग की खबरें तो आती रहती हैं। इस बीच रूस से एक ऐसी खबर आई है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। रूस में ‘निर्वस्त्र’ पार्टी का आयोजन करने वाली अभिनेत्री पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है।
जंग में रूस से मुकाबला करने के लिए अमेरिका ने यूक्रेन को बड़ी मदद दी है। अमेरिका की ओर से यूक्रेन को बैलिस्टिक मिसाइलें सौंपी गई हैं। ये मिसाइलें रूसी क्षेत्रों पर हमला करने में सक्षम हैं।
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में जो किया है उससे अमेरिका भड़का हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका ने कहा है कि रूस की सरकार कुछ ना कुछ जरूर छिपा रही है।
रूस से मुकाबला करने के लिए अमेरिका हर तरह से यूक्रेन की मदद कर रहा है। अब अमेरिका की ओर से यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई शुरू कर दी है। इन हथियारों की मदद से यूक्रेन रूस को जवाब देने में सक्षम होगा।
अमेरिका ने यूक्रेन को मिसाइलों का जखीरा उपलब्ध करवाया है। यूक्रेन ने इन मिसाइलों का उपयोग रूसी टारगेट को निशाने बनाने में किया है। खास बात यह है कि ये मिसाइलों लंबी दूरी की मारक क्षमता से लैस हैं।
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने आतंकवादियों द्वारा किए जा रहे प्रौद्योगिकी के दुरुपोग पर रूस का सहयोग करते रहने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की ओर से किया जा रहा पौद्योगिकी का दुरुपयोग बड़ा मुद्दा है। हम इस मामले पर रूस का सहयोग करते रहेंगे।
रूस के साथ जंग में इस वक्त यूक्रेन सैन्य साजोसामान की कमी झेल रहा है। ऐसे में यूक्रेन की मदद के लिए ब्रिटेन ने बड़ी पहल की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है।
भारत और रूस के बीच हुए एस-400 मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब रूस बची हुई एस-400 मिसाइल सिस्टम की दो रेजिमेंट भारत को अगले साल तक सप्लाई करेगा।
रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन को हथियारों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को जल्द ही बड़ी मदद पहुंचाई जाएगी। इसे लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ी बात कही है।
अमेरिका ने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से रूस भड़क गया है। रूस ने साफ चेतावनी दी है कि यूक्रेन में और अधिक तबाही देखने के मिलेगी साथ ही लोगों की जान भी जाएगी।
वैश्विक स्तर पर एक बार फिर पाकिस्तान की खरी-खोटी हुई है। दरअसल रूस ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। ये चेतावनी तब जारी की गई जब पाकिस्तान से भेजी गई चावलों की खेप में कीड़ा निकला।
रूस अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान आतंकी संगठन को आतंकियों की सूची से हटाने पर विचार कर रहा है। कुछ विशेषज्ञों की ओर से इस तरह का दावा किया जा रहा है। अभी तक तालिबान को किसी भी देश ने देश के तौर पर मान्यता नहीं दी है।
यूक्रेन ने रूसी मिसाइल हमले में अपने 9 लोगों की मौत होने के बाद रूस के सबसे घातक बमवर्षक विमान को मार गिराने का दावा किया है। रूस का यह फाइटर जेट परमाणु हथियार भी ले जाने में सक्षम है। ऐसे में इस विमान का मार गिराया जाना रूस के लिए बड़ा झटका है। हालांकि रूसी अधिकारियों ने इसे तकनीकी दुर्घटना बताया है।
रूस ने यूक्रेन पर एक और बड़ा मिसाइल हमला किया है। बमवर्षकों से बरसाए गए बम में 3 बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई है। कई इमारतें धराशायी हो गई हैं। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
हथियारों की कमी से जूझ रहे यूक्रेन ने अब रूस के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ दिया है। रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन रूसी इलाकों में विस्फोटकों से लदे गुब्बारे छोड़ रहा है। यह ड्रोन से ज्यादा खतरनाक होते हैं और सुरक्षा एजेंसियों व ट्रैकिंग सिस्टम को चकमा देकर हमले को अंजाम दे सकते हैं। यह जीपीएस से लैस हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में यूक्रेन की स्थिति कमजोर पड़ती जा रही है। रूस के ताजा मिसाइल हमलों से यूक्रेन के चेर्निहाइव शहर में तबाही मच गई है। रूसी हमले में 17 लोगों की मौत हे गई है।
रूस ने यूक्रेन की राजधानी से 150 किलोमीटर दूर चेर्निहाइव में मिसाइलों से हमला कर दिया। इसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 18 लोग घायल हो गए हैं। रूस लगातार यूक्रेनी क्षेत्रों पर बढ़त बनाता जा रहा है।
जापोरीजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हुए हमलों के बाद रूस और यूक्रेन एक दूसरे पर इसका आरोप मढ़ रहे हैं। लेकिन इस बीच अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी ने बड़ी बात कही है।
इजरायल पर ईरानी हमले की आशंका ने मध्य-पूर्व के देशों से लेकर यूरोप और एशिया तक में हलचल मचा रखी है। इजरायल पर ईरान की हमले की धमकी के बीच उसके दोस्त रूस ने अंतरद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करके अशांति और अस्थिरता को और बढ़ा दिया है। वहीं इजरायल हाई अलर्ट पर है।
रूस ने यूक्रेन के साथ 2 वर्ष से अधिक समय से चल रहे युद्ध के बाद अब एक शांति मसौदा पेश किया है, जिसे वर्ष 2022 में ही तैयार किया गया था। हालांकि इसमें मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार कई बदलाव किए जाने का दावा है। रूस का कहना है कि यह मसौदा रूस-यूक्रेन शांति का आधार बन सकता है।
संपादक की पसंद