Thursday, April 25, 2024
Advertisement

पेरू: बाल सुधार गृह में आग लगने से 5 लोगों की मौत

पेरू के उत्तरी भाग में स्थित त्रुजिलो शहर के एक किशोर सुधार गृह में आज आग लगने से पांच बंदियों की मौत हो गयी। सुधार में विद्रोह के दौरान आग लगने की घटना हुई।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: February 15, 2018 12:04 IST
peru- India TV Hindi
peru

लीमा: पेरू के उत्तरी भाग में स्थित त्रुजिलो शहर के एक किशोर सुधार गृह में आज आग लगने से पांच बंदियों की मौत हो गयी। सुधार में विद्रोह के दौरान आग लगने की घटना हुई। पुलिस अधिकारी हेलबेर ओर्दोनेज ने बताया, ‘‘अभी तक मिली सूचना के अनुसार पांच लोगों की मौत हुई है, पांचों नाबालिग हैं। हम अभी भी मौके पर हैं।’’ (बोलिविया में हुए बम धमाके में 4 लोगों की मौत )

उन्होंने कहा, ‘‘यहां विद्रोह हुआ था।’’ उन्होंने बताया कि कुछ बंदियों ने झगड़े के दौरान सुधार गृह के एक हिस्से में एक गद्दे में आग लगाया, जिसके बाद आग फैल गयी।

आपातकालीन सेवा के अधिकारियों और स्थानीय मीडिया के अनुसार, 31 बंदी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। अभी तक इस संबंध में कोई सूचना नहीं है कि घटना के वक्त सुधार गृह में कितने किशोर बंदी मौजूद थे।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement