Friday, April 19, 2024
Advertisement

फ्लोरिडा के जैक्सनविले में गोलीबारी, 4 की मौत, 11 लोग घायल

फ्लोरिडा शहर के जैक्सनविले में सामूहिक गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि एक संदिग्ध भी मारा गया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 27, 2018 6:28 IST
florida mass shooting- India TV Hindi
florida mass shooting

मियामी: फ्लोरिडा शहर के जैक्सनविले में सामूहिक गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि एक संदिग्ध भी मारा गया है। जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘मौके पर कई लोगों की मौत, कई लोगों को वहां से ले जाया गया है।’’ (अमेरिका: अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, जानें क्या कहा )

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कोई दूसरा संभावित बंदूकधारी है या नहीं। उन्होंने लोगों को घटना वाले क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी। मियामी हेराल्ड अखबार ने कहा कि गोलीबारी एक वीडियो गेम टूर्नामेंट में हुई और चार लोग मारे गए हैं जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य संदिग्ध की तलास अभी जारी है। पुलिस ने हमलावर की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement