Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 80 वर्ष की उम्र में निधन

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का शनिवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 18, 2018 15:44 IST
Kofi Annan, former Secretary-General of the United Nations, dies at 80 | AP- India TV Hindi
Kofi Annan, former Secretary-General of the United Nations, dies at 80 | AP

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का शनिवार को  निधन हो गया। 80 वर्षीय कोफी अन्ना को उनके शांति प्रयासों के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया था। मूल रूप से अफ्रीकी महाद्वीप के छोटे-से देश घाना के निवासी अन्नान को विश्व स्तर पर शांति के प्रयासों और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है। गौरतलब है कि अन्नान अफ्रीकी मूल के पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव थे।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तौर उन्होंने 1996 से लेकर 2006 तक अपनी सेवाएं दी थीं। UN महासचिव के रूप में उन्होंने लगातार दो कार्यकाल तक काम किया। कोफी अन्नान युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने के प्रयासों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दुनिया में शांति लाने और प्रवासियों को फिर से बसाने के लिए वैश्विक स्तर पर कई कोशिशों की अगुवाई की थी।

आपको बता दें कि वह हाल तक विश्व में शांति लाने की अपनी मुहिम पर काम कर रहे थे। रोहिंग्या संकट के समाधान के लिए उन्होंने काफी प्रयास किए। वहीं, सीरिया संकट के समाधान के लिए वह राष्ट्रपति बशर अल असद से भी मिले थे। अन्नान अपने पीछे पत्नी नेन और 3 बच्चों को छोड़ गए हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement