Friday, March 29, 2024
Advertisement

हिलेरी क्लिंटन ने कैटी पैरी को ऑड्रे हेपबर्न ह्यूमैनिटेरियन पुरस्कार ले किया सम्मानित

लॉस एंजिलिस: हिलेरी क्लिंटन ने यूनिसेफ के एक समारोह में गायिका कैटी पेरी को ऑड्रे हेपबर्न ह्यूमैनिटेरियन पुरस्कार प्रदान किया। एसशोबिज पत्रिका की खबर के अनुसार पेरी को यह पुरस्कार देने के लिए हिलेरी क्लिंटन

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: December 01, 2016 11:10 IST
hillary clinton honored katy parry- India TV Hindi
hillary clinton honored katy parry

लॉस एंजिलिस: हिलेरी क्लिंटन ने यूनिसेफ के एक समारोह में गायिका कैटी पेरी को ऑड्रे हेपबर्न ह्यूमैनिटेरियन पुरस्कार प्रदान किया। एसशोबिज पत्रिका की खबर के अनुसार पेरी को यह पुरस्कार देने के लिए हिलेरी क्लिंटन (69) यूनिसेफ के वार्षिक समारोह में आश्चर्यजनक रूप से उपस्थित हुईं अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पेरी ने खुलकर हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया था।

क्लिंटन ने कहा, व्यक्तिगत तौर पर, मैं इस समारोह में शामिल होकर बहुत खुश हूं। पेरी विश्वस्तरीय गायिका हैं, वह सोशल मीडिया की बड़ी हस्ती हैं और दुनियाभर में ट्विटर पर उनके सबसे ज्यादा फॉलोवर हैं। जब आप हताश होते हैं, तब उनकी मधुर आवाज और रचनात्मक गीत हमें फिर से उठ खड़े होने की प्रेरणा देते हैं।

फायरवर्क जैसा हिट संगीत एलबम देने वाली 32 वर्षीय पेरी मंच पर हिलेरी क्लिंटन का साथ पाकर भावुक हो गयीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। पेरी ने कहा, हिलेरी ने मेरे अंदर की आवाज को जगाया है और यह आवाज अब कभी नहीं रकेगी। यह रोज और तेज होती जाएगी। हिलेरी को धन्यवाद। आपने मुझे और लाखों लोगों को पे्ररित किया है। हम आपके अतुल्य योगदान एवं आपके साफ दिल के लिये आपकी सराहना करते हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement