Friday, April 19, 2024
Advertisement

94 साल पार करने वाले पहले राष्ट्रपति बने जार्ज एच डब्ल्यू बुश, मना रहे हैं अपना जन्मदिन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश आज अपना 94 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसके साथ ही वह इस उम्र तक पहुंचने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गये हैं।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: June 13, 2018 11:48 IST
George H.W. Bush Becomes First U.S. President to Turn 94...- India TV Hindi
George H.W. Bush Becomes First U.S. President to Turn 94 Years Old

केनबंकपोर्ट: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश आज अपना 94 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसके साथ ही वह इस उम्र तक पहुंचने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गये हैं। चीफ ऑफ स्टॉफ जीन बेकर ने बताया कि देश के 41 वें राष्ट्रपति को जन्मदिन पर शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। रक्तचाप कम होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती थे। वहां से छुट्टी मिलने के बाद आठ दिन से वह समुद्र के किनारे स्थित अपने घर में आराम कर रहे हैं। (शिखर वार्ता के बाद ट्रंप ने किम को वाशिंगटन आने का दिया निमंत्रण, कोरियाई तानाशाह ने किया स्वीकार )

बुश के कार्यालय ने एक पत्र जारी किया है जिसमें पूर्व राष्ट्रपति ने अपने जीवन के 95 वें साल के पहले दिन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है , ‘‘ जैसा कि आप जानते हैं कई वर्षों से मैं यह कहता आ रहा हूं कि मेरे जीवन में तीन महत्वपूर्ण चीजें विश्वास , परिवार और मित्र हैं। ’’

उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके कई बच्चे शहर में हैं, इसमें पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश भी शामिल हैं। जार्ज डब्ल्यू बुश ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर भी साझा की है। प्रवक्ता जिम मैकग्राथ ने कहा कि बुश कई महीनों पहले ही सबसे उम्रदराज पूर्व राष्ट्रपति बने थे और ऐसे पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जो अपना 94वां जन्मदिन बना रहे हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement