Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

अमेरिका रूस के प्रति सख्त, अभी और लगाएगा प्रतिबंध: व्हाइट हाउस

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस के प्रति नरम रूख अपनाये जाने के आरोपों से इनकार करते हुए एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: February 22, 2018 9:59 IST
 White House- India TV Hindi
White House

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस के प्रति नरम रूख अपनाये जाने के आरोपों से इनकार करते हुए एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है।  पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बुधवार को बातचीत में अधिकारी ने बताया कि 2018 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में हस्तक्षेप की आशंकाओं से निपटने के लिए ‘‘कार्य बल’’ का गठन किया गया है और 2016 के लिए रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया चल रही है। (फ्लोरिडा हमले के बाद ट्रंप ने शिक्षकों को हथियार रखने का सुक्षाव दिया )

एक कदम को रेखांकित करते हुए प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वाशिंगटन पहले ही दुनिया की सभी सरकारों को चेतावनी दे चुका है कि रूसी सेना के ‘‘विशेष लेन-देन’’ करने पर उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाये जाएंगे।

इसमें नाटो सहयोगी तुर्की भी शामिल है, जिसने रूस से एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल प्रणाली खरीदने की घोषणा की है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस चेतावनी के बाद कई बड़े देश रूस के साथ अपनी खरीद पर पुन:विचार कर रहे हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement