Thursday, March 28, 2024
Advertisement

उत्तर कोरिया संकट में रेक्स टिलरसन ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

नाटो प्रमुख ने संकट में चल रहे विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की प्रशंसा उत्तर कोरिया संकट में उनके द्वारा निभाए गए महत्वपूर्ण भूमिका के लिए की है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: December 05, 2017 6:15 IST
rex tillerson play important role in north korea crises- India TV Hindi
rex tillerson play important role in north korea crises

ब्रुसेल्स: नाटो प्रमुख ने संकट में चल रहे विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की प्रशंसा उत्तर कोरिया संकट में उनके द्वारा निभाए गए महत्वपूर्ण भूमिका के लिए की है। ऐसी खबरें हैं कि टिलरसन का पद खतरे में है।

जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने इस बात पर जोर दिया है कि ब्रुसेल्स में इस सप्ताह नाटो विदेश मंत्रियों की होने वाली बैठक टिलरसन के भविष्य पर छाए संदेहों की वजह से प्रभावित न हो। व्हाइट हाउस से हुए गुमनाम लीक इस ओर इशारा कर रहे हैं कि टिलरसन एक सप्ताह के भीतर पद से हटाए जा सकते हैं।

शुक्रवार को इस बात से इंकार करने के बाद भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिलरसन को याद दिलाया है, '' मैं अंतिम निर्णय लूंगा।'' प्योंगयांग के परमाणु और बैलिस्टक मिसाइल परीक्षण से उपजे संकट की स्थिति को संभालने के प्रयासों के लिए स्टोल्टेनबर्ग ने टिलरसन को अपना समर्थन दिया है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement