Friday, April 19, 2024
Advertisement

2018 हॉलीवुड अदाकारा मेगन मर्कल से शादी करेंगे ब्रिटेन के प्रिंस हैरी

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी मई 2018 में विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में अपनी प्रेमिका और अमेरिकी अदाकारा मेगन मर्कल से ब्याह रचाएंगे। यह जानकारी आज केनसिंगटन पैलेस ने दी।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: November 29, 2017 6:37 IST
Prince Harry engaged to actor Meghan Markle wedding in 2018- India TV Hindi
Prince Harry engaged to actor Meghan Markle wedding in 2018

लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी मई 2018 में विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में अपनी प्रेमिका और अमेरिकी अदाकारा मेगन मर्कल से ब्याह रचाएंगे। यह जानकारी आज केनसिंगटन पैलेस ने दी। शादी का पूरा खर्च ब्रिटेन का शाही परिवार उठाएगा। ‘सूट्स’ फिल्म से चर्चा में आईं मेगन ब्रिटिश नागरिक बनना चाहती हैं और वह इस बाबत आने वाले सालों में काम करेंगी। प्रिंस हैरी के संचार सचिव जेसन नॉफ ने विंडसर को हैरी और मेगन के लिए ‘‘बेहद खास जगह’’ करार दिया और कहा कि जुलाई 2016 में मिलने के बाद से ही दोनों वहां काफी वक्त बिताया है। इस ऐलान से इन अटकलों की पुष्टि हो गई कि प्रिंस हैरी और मेगन मई 2018 में शादी करने वाले हैं। इससे पहले, बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में दुनिया के सबसे चर्चित कुंवारे प्रिंस हैरी ने खुलासा किया कि उन्हें मेगन मर्कल से मिलने के पल भर बाद ही उनसे मोहब्बत हो गई थी। उसके बाद सारा जहां रूमानी हो गया और उन्होंने घुटनों पर झुककर अपने प्यार का इजहार कर दिया। (चीन: खुद ही फांसी पर झूल गए चीनी सेना के वरिष्ठ जनरल, लगे थे ये आरोप)

ब्रिटेन के शाही परिवार के चश्मोचिराग प्रिय हैरी ने बताया कि वह एक ब्लाइंड डेट पर मेगन से मिले तो बस उसे देखते ही रह गए। ऐसा लगा जैसे सारी कायनात उनकी मुलाकात का जश्न मना रही है। उन्हें अचानक से जाने कब और कैसे मेगन से प्यार हो गया। इस महीने की शुरूआत में मेगन से सगाई रचाने के बाद उनसे अपनी मोहब्बत की दास्तां का पहली बार इजहार करते हुए हैरी ने कल खुलासा किया कि वह अगले वर्ष अमेरिकी अभिनेत्री मेगन से विवाह रचाने जा रहे है। इन दोनों की इस महीने की शुरू में सगाई हुई है। 33 साल के हैरी ने बीबीसी से कहा कि उन्होंने लंदन में केनसिंगटन पैलेस के अपने नॉटिंघम कॉटेज में एक दावत के दौरान मेगन को प्रपोज़ किया था। मेगन उनसे तीन साल बड़ी हैं। मेगन ने कहा, ‘‘वह (हैरी) एक घुटने पर बैठ गए थे और यह उनके लिए एक अद्भुत आश्चर्य था। यह बहुत ही प्यारा, स्वाभाविक और बहुत ही रोमांटिक था।’’

हैरी ने कहा, ‘‘यह खूबसूरत महिला अचानक से मेरी जिंदगी में चली आई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ "उन्होंने (मेगन ने) मुझे बात भी पूरी नहीं करने दी। उन्होंने कहा, 'क्या मैं हां कह सकती हूं?' और फिर हम एक-दूसरे के गले लगे गए और मेरी अंगुली में अंगूठी थी। मैंने कहा 'क्या मैं आपको अंगूठी दे सकता हूँ?’’ हम दोनों के लिए यह बहुत अच्छे पल थे।’’ हैरी ने कहा, ‘‘ मुझे मेगन से पल भर में प्यार हो गया था और मेगन की रजामंदी मिलने के बाद तो ऐसा लगा जैसे मुझे सारा जहां मिल गया है।’’ इन दोनों ने खुलासा किया कि वे पिछली जुलाई में लंदन में एक मित्र के जरिये एक ब्लाइंड डेट पर मिले थे और वे दोनों तुरंत ही फिर मिले, और उसके कुछ ही हफ्ते बाद वे बोत्सवाना में पांच दिन तक कैम्पिंग करने के लिए एक साथ गए।

मानवीय कार्यों और संयुक्त राष्ट्र में महिलाओं की हिमायती 36 वर्षीय मेगन ने इस बात की पुष्टि की वह अपनी नयी शाही भूमिका पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए अपने अभिनय कैरियर से दूर हो जायेगी। हैरी ने कहा कि वह अपनी पहली मुलाकात से पहले मेगन को नहीं जानते थे क्योंकि उन्होंने कभी भी उनका टेलीविजन शो नहीं देखा था। हैरी और मेगन अगले वर्ष शादी करने जा रहे है। यह शाही शादी प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के अप्रैल में तीसरे बच्चे के जन्म के बाद मई 2018 में होगी।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement