Friday, March 29, 2024
Advertisement

साहित्य के क्षेत्र में इस साल नहीं दिया जाएगा नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम में आयोजित संगठन की साप्ताहिक बैठक में यह फैसला किया गया। इसके पीछे दलील दी गयी है कि यौन उत्पीड़न एवं वित्तीय अपराध के मामलों के सामने आने के बाद अकादमी विजेता के चयन की स्थिति में नहीं है।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: May 04, 2018 13:46 IST
Nobel prize in literature 2018 cancelled after sexual assault scandal- India TV Hindi
Image Source : PTI साहित्य के क्षेत्र में इस साल नहीं दिया जाएगा नोबेल पुरस्कार

कोपेनहेगन: स्वीडिश अकादमी ने कहा है कि इस साल साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। यौन उत्पीड़न के आरोपों और अन्य मुद्दों के कारण संगठन की छवि को हुए नुकसान को देखते हुए यह फैसला किया गया। अकादमी ने आज कहा कि 2018 का पुरस्कार 2019 में दिया जाएगा।

स्टॉकहोम में आयोजित संगठन की साप्ताहिक बैठक में यह फैसला किया गया। इसके पीछे दलील दी गयी है कि यौन उत्पीड़न एवं वित्तीय अपराध के मामलों के सामने आने के बाद अकादमी विजेता के चयन की स्थिति में नहीं है।

स्वीडिश अकादमी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘अकादमी की छवि को हुई क्षति और इसके प्रति लोगों में विश्वास की कमी को देखते हुए यह निर्णय किया गया।’

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement