Sunday, May 05, 2024
Advertisement

शाही शादी: एक-दूजे के हुए प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्केल विंडसर कैसल स्थित सेंट जॉर्ज चैपल में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के दौरान शाही जोड़े ने कसमें खाईं और एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: May 19, 2018 18:08 IST
Meghan Markle and Prince Harry leave Windsor Castle in...- India TV Hindi
Meghan Markle and Prince Harry leave Windsor Castle in carriage procession

विंडसर: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्केल विंडसर कैसल स्थित सेंट जॉर्ज चैपल में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के दौरान शाही जोड़े ने कसमें खाईं और एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। शादी के बाद नव-विवाहित जोड़ा अपनी राजबघ्घी में बैठकर शहर घूमने निकल गए हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन की शाही विवाह की परंपरा के अनुरूप अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी दुल्हन मेगन मार्कल को ससेक्स के ड्यूक और डचेस की उपाधि प्रदान की। शाही दंपति विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल में एक विवाह समारोह में आज परिणय सूत्र में बंध गए , जिसके बाद उन दोनों ने औपचारिक रूप से अपने पद ग्रहण किए। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा , ‘‘ महारानी ने आज प्रिंस आफ वेल्स हैरी को ड्यूक की उपाधि प्रदान की , जिसके बाद वह ड्यूक आफ ससेक्स , अर्ल ऑफ डंबर्टन और किलकील होंगे। ’’ (शाही शादी में दिखा साड़ी में लिपटी भारतीय महिलाओं का जलवा )

उन्होंने कहा , ‘‘ इस तरह प्रिंस हैरी ‘ हिज रॉयल हाइनेस द ड्यूक ऑफ ससेक्स ’ बन गए और मेगन मार्कल ‘ हर रॉयल हाइनेस द डचेस ऑफ ससेक्स ’ बन गईं। ’’ परंपरा के अनुसार , महारानी अपने शाही परिवार के पुरुष सदस्यों को उनके विवाह के अवसर पर एक उपाधि प्रदान करती हैं। ससेक्स के ड्यूक का पद अभी खाली था और ऐसा माना जा रहा था कि प्रिंस हैरी उसके लिए स्वाभाविक पसंद होंगे। प्रिंस हैरी ब्रिटिश सिंहासन क्रम में छठे क्रम में हैं।

ड्यूकडम ब्रिटिश राजशाही में सबसे उच्च पद माना जाता है और इसकी व्युत्पत्ति लैटिन शब्द ड्यूक्स से हुई है , जिसका अर्थ होता है - नेता। प्रिंस विलियम्स और उनकी पत्नी केट मिडलटन को अप्रैल 2011 में उनके विवाह के अवसर पर ड्यूक एंड डचेस आफ कैब्रिज की उपाधि प्रदान की गई थी।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement