Friday, March 29, 2024
Advertisement

रोहिंग्या मामले में म्यांमार के सैन्य प्रमुखों के साथ संबंधों पर रोक लगायेगा यूरोपीय संघ

रोहिंग्या अल्पसंख्यकों के खिलाफ बल प्रयोग करने के लिए यूरोपीय संघ म्यांमार के वरिष्ठ सैन्य प्रमुखों के साथ संबंधों पर रोक लगायेगा।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: October 12, 2017 8:59 IST
EU to stop relations with Myanmar military chiefs in...- India TV Hindi
EU to stop relations with Myanmar military chiefs in Rohingya case

ब्रसेल्स: रोहिंग्या अल्पसंख्यकों के खिलाफ बल प्रयोग करने के लिए यूरोपीय संघ म्यांमार के वरिष्ठ सैन्य प्रमुखों के साथ संबंधों पर रोक लगायेगा। यूरोपीय संघ ने यह भी चेतावनी दी कि अगर संकट में सुधार नहीं आता तो वह प्रतिबंधों पर विचार कर सकता है।

अगस्त से रोहिंग्या मुसलमानों पर सैन्य कार्रवाई के कारण अब तक 50 लाख से ज्यादा रोहिंग्या बांग्लादेश भाग चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र ने इस स्थिति को नस्ली संहार बताया है। (पाक ने दिखाई भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करने की इच्छा)

ईयू के राजदूतों ने समझौते को मंजूरी दे दी है और सोमवार को विदेश मंत्रियों की बैठक में इस पर हस्ताक्षर होने वाला है। इसमें कहा गया है कि इतने लोगों का अचानक भाग जाना स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि अल्पसंख्यकों को निर्वासित करने की जानबूझकर की गई कार्रवाई है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement