Friday, April 19, 2024
Advertisement

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, 30 दिन के लिए निशुल्क वीजा का किया ऐलान

इंडोनेशिया जहां 87 फीसदी लोग मुस्लिम हैं और हिंदू सिर्फ एक दशमलव पांच फीसदी। मतलब पूरी आबादी में 21 करोड़ लोग मुस्लिम और सिर्फ 50 लाख हिंदू। वहां पहुंचे हैं रमजान में पीएम मोदी। इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जहां के लोग भले ही मुस्लिम हों लेकिन यहां के लोग रामायण और महाभारत को अपनी संस्कृति का हिस्सा मानते हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 30, 2018 17:50 IST
भारतीय समुदाय को किया...- India TV Hindi
भारतीय समुदाय को किया संबोधित करते पीएम मोदी।

नई दिल्ली: तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह राष्ट्रपति जोको विदोदो से मुलाकात की। इसके बाद दोनों कालीबाटा स्मारक गए, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी रमजान के महीने में मस्जिद पहुंचे। बाद में पीएम मोदी हजारों साल पुराने इंडोनेशिया के मंदिर भी जाएंगे। इस दौरे पर दशकों पुरानी दोस्ती को नई दिशा देने की एक बहुत बड़ी कोशिश होने वाली है। रमजान के पाक महीने में पीएम मोदी तीन दिनों के लिए इंडोनेशिया पहुंचे हैं, जहां कूटनीति की कलम से बदलते दौर में नई सोच के साथ नए रिश्ते लिखे जाएंगे। इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी LIVE UPDATES:

  • पीएम मोदी ने 30 दिनों तक इंडोनेशिया के लिए निशुल्क वीजा का ऐलान किया।
  • इंडोनेशिया के लोगों के लिए निशुल्क वीजा- पीएम मोदी
  • 90 हजार से ज्यादा भारतीयों का रेस्क्यू किया- पीएम मोदी
  • हम पासपोर्ट का रंग नहीं देखते, दिल्ली में आज एक संवेदनशील सरकार है- पीएम मोदी
  • भारत संकट में सबसे पहले मदद के लिए आता है- पीएम मोदी
  • भारत न्यू इंडिया के संकल्प के सात  बढ़ रहा है- पीएम मोदी
  • नीयत नेक हो तो विकास होकर रहता है- पीएम मोदी
  • जब से सरकार बदली, देश बदल रहा है- पीएम मोदी
  • 1 लाख 10 हजार पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा- पीएम मोदी
  • देश में अब 120 मोबाइल बनाने वाली कंपनियां हैं- पीएम मोदी
  • 163 देशों के लोगों को हमने ई-वीजा की सुविधा दी- पीएम मोदी
  • हम ईज ऑफ लिविंग पर काम कर रहे हैं- पीएम मोदी
  • 4  साल में 1400 पुराने कानूनों को खत्म किया- पीएम मोदी
  • आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के लिए काम कर रहे हैं- पीएम मोदी
  • इंडोनेशिया के जन-जीवन में रामायण, महाभारत- पीएम  मोदी
  • इंडोनेशिया भारत का बड़ा व्यापारिक साझेदार- पीएम मोदी
  • 4 साल में बारत-इंडोनेशिया के संबंध गहरे हुए- पीएम मोदी
  • कई शब्द इंडोनेशियाई-गुजरात को जोड़ते हैं- पीएम मोदी
  • ग्रीन फील्ड FDI क्षेत्र में भारत नंबर 1- पीेएम मोदी
  • गुजरात का खान-पान इंडोनेशिया पहुंचा- पीएम  मोदी
  • इंडोनेशिया से गुदरात का पुराना रिश्ता रहा है-पीएम मोदी
  • ईज ऑफ डूइंग रैंकिग में भा भारत ऊपर उठा- पीएम मोदी
  • 142वें पायदान से 100वें पायदान पर पहुंचा भारत- पीएम मोदी
  • 14 सालों में भारत की क्रेडिट रेटिंग सुधरी- पीएम मोदी
  • भारत अब दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत इकॉनमी- पीएम मोदी
  • दुनिया आज भारतीयों को गर्व की नजर से देखती है-पीएम मोदी
  • भारत की आज दुनियाभर में मजबूत पहचान-पीएम मोदी
  • यहां कईं भारतीय चार-पांच पीढ़ियों से बसे हुए हैं-पीएम मोदी
  • हर जगह मां भारती के प्रति अटूट श्रद्धा दिखाई दी- पीएम मोदी
  • जहां भी गया भारतीयों से मिलने की कोशिश की-पीएम मोदी
  • आसियान में इंडोनेशिया अहम सदस्य-पीएम मोदी
  • आपका स्वागत दिल को छू गया-पीएम मोदी
  • समजान के पवित्र महीने में भव्य स्वागत हुआ- पीएम मोदी
  • इंडोनेशिया के जकार्ता से पीएम मोदी का संबोधन।
  • शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट में आगे बढेंगे- पीएम मोदी
  • 2019 में दोनों देशों के बीच बहुत सारे समारोह होंगे- पीएम मोदी
  • इंडो पैसिफिक क्षेत्र में आपसी सहयोग जरूरी- पीएम मोदी
  • 2025 तक आपसी व्यापार दोगुना कर लेंगे- पीएम मोदी
  • हम एक जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं- पीएम मोदी
  • समुद्री मामलों में हमारी चिंता एक जैसी- पीएम मोदी
  • इंडोनेशिया में आतंकी हमलों की  निंदा करते हैं- पीएम मोदी
  • इंडोनेशिया में पीएम मोदी  ने शानदार स्वागत के लिए शुक्रिया कहा।

इंडोनेशिया जहां 87 फीसदी लोग मुस्लिम हैं और हिंदू सिर्फ एक दशमलव पांच फीसदी। मतलब पूरी आबादी में 21 करोड़ लोग मुस्लिम और सिर्फ 50 लाख हिंदू। वहां पहुंचे हैं रमजान में पीएम मोदी। इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जहां के लोग भले ही मुस्लिम हों लेकिन यहां के लोग रामायण और महाभारत को अपनी संस्कृति का हिस्सा मानते हैं। पीएम पहली बार इंडोनेशिया पहुंचे हैं और आज दोपहर जकार्ता में मंदिर भी जाएंगे और मस्जिद भी जाएंगे। इंडोनेशिया की इस्तेकलाल मस्ज़िद दुनिया भर के मुस्लिमों के लिए एक ऐसा केंद्र है जहां हर कोई कम से कम एक बार तो पहुंचना जरूर चाहता है।

इसकी खूबसूरती ऐसी है कि यहां पहुंचने वाले लोग इसे आंखों में उतार लेते हैं। हजारों लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं। इसके गुंबदों को शहर के किसी भी कोने से देखा जा सकता है। रमज़ान के महीने में इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे मुस्लिम बहुल मुल्कों की पीएम मोदी की यात्रा में कई संदेश भी छिपे हैं। वैसे ये पहला मौका नहीं जब पीएम मोदी विदेश में किसी मस्ज़िद में जा रहे हों।  

पीएम मोदी सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर कालीबाटा नेशनल हीरोज का सम्मान करने पहुंचेंगे 8 बजकर 30 मिनट पर इस्‍ताना मर्डेका पहुंचेंगे जहां इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति पीएम मोदी का स्वागत करेंगे।

9 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 25 मिनट तक प्रतिनिधि स्तर पर बातचीत होगी
10 बजकर 40 मिनट पर प्रेस को संबोधित किया जाएगा
10 बजकर 55 मिनट पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति जोको वीडोडो राष्ट्रीय स्मारक पहुंचेंगे
11 बजे पीएम मोदी पतंग उत्सव का उद्घाटन करेंगे
11 बजकर 25 मिनट पर पीएम मोदी जकार्ता  में नदी किनारे बने अर्जुन के रथ को देखने पहुंचेंगे
11 बजकर 45 मिनट में पीएम इस्तेकलाल मस्ज़िद जाएंगे
2 बजकर 50 मिनट पर पीएम भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे

रमजान होने की वजह से पीएम और राष्ट्रपति का लंच का कोई प्रोग्राम नहीं है लेकिन मेज़बान राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ मोदी इफ्तार में शामिल हो सकते हैं। इस दौरे में पीएम मोदी के लिए अर्जुन के रथ को देखना भी बहुत खास होगा। अर्जुन का रथ जकार्ता के उस चौराहे पर बना है जहां आसपास 95 फीसदी मुस्लिम रहते हैं जहां से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं और उसके बीच में अर्जुन और भगवान कृष्ण की ये तस्वीर कहती है कि इंडोनेशिया में सभ्यता और संस्कृति को वहां के लोग कैसे संभाल कर रखते हैं। यहां के लोग मानते हैं कि प्राचीन भारत का इंडोनेशिया से अटूट रिश्ता है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement