Friday, May 03, 2024
Advertisement

म्यांमार संकट: स्वदेश लौटने वाले पहले जत्थे में 508 हिंदू

म्यांमार ने बांग्लादेश को अपने उन नागरिकों की सूची सौंपी है जो बांग्लादेश में बतौर शरणार्थी हैं और दोनों देशों के बीच समझौते के तहत स्वदेश लौटेंगे।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: February 15, 2018 7:37 IST
Myanmar verifies 508 Hindus 750 Muslims among first batch...- India TV Hindi
Myanmar verifies 508 Hindus 750 Muslims among first batch of rohingya muslims

संयुक्त राष्ट्र: म्यांमार ने बांग्लादेश को अपने उन नागरिकों की सूची सौंपी है जो बांग्लादेश में बतौर शरणार्थी हैं और दोनों देशों के बीच समझौते के तहत स्वदेश लौटेंगे। इस सूची में 508 हिंदू और 750 मुसलमानों के नाम शामिल हैं। (फ्लोरिडा स्कूल में गोलीबारी, 17 लोगों की मौत 14 अन्य घायल )

म्यांमार के एक वरिष्ठ राजनयिक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इस बारे में सूचित किया है। हाल ही में म्यांमार और बांग्लादेश के बीच रोहिंग्या शरणार्थियों की वतन वापसी सुनिश्चित करने के लिए समझौता हुआ था।

पिछले साल 25 अगस्त को म्यामां में हिंसा आरंभ होने के बाद 680,000 से अधिक रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश में दाखिल हो गए। म्यांमार की सरकार रोहिंग्या समुदाय के लोगों को जातीय समूह के तौर पर मान्यता नहीं देती है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement