Friday, May 03, 2024
Advertisement

पाकिस्तान में लापता भारतीय का पता चला, आज लौटेगा वापस

बैसाखी समारोह के दौरान पाकिस्तान में लापता हुये 24 वर्षीय भारतीय का पता चल गया है, वह यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा में अपने ‘‘ फेसबुक फ्रेंड ’’ के घर मिला। इवेक्वी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड ( ईटीपीबी ) के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: April 24, 2018 13:09 IST
पाकिस्तान में लापता...- India TV Hindi
पाकिस्तान में लापता भारतीय का पता चला, आज लौटेगा वापस

लाहौर: बैसाखी समारोह के दौरान पाकिस्तान में लापता हुये 24 वर्षीय भारतीय का पता चल गया है, वह यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा में अपने ‘‘ फेसबुक फ्रेंड ’’ के घर मिला। इवेक्वी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड ( ईटीपीबी ) के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। अमृतसर का रहने वाला अमरजीत सिंह बैसाखी उत्सव के लिये 12 अप्रैल को पाकिस्तान पहुंचे 1700 सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल था। उसकी गुमशुदगी के बारे में हालांकि तब ही पता चला जब भारत वापसी के लिये जत्था रवाना होने वाला था। (आतंकवाद मौलिक मानवाधिकारों, जीवन , शांति और समृद्धि का दुश्मन है: सुषमा )

 

ईटीपीबी के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने सिंह के मिल जाने की पुष्टि करते हुये कहा कि सिंह का पता चल गया है और उसे कल भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा , ‘‘ अमरजीत सिंह मिल गया है और उसे कल भारत भेजा जाएगा। ननकाना साहब पहुंचने के बाद सिंह शेखूपुरा में अपने दोस्त आमिर रज्जाक से मिलने के लिये जत्थे से अलग हो गया था। ’’

हाशमी ने प्रेट्र को बताया , ‘‘ असल में रज्जाक के परिवार ने बोर्ड से संपर्क किया और उसके उनके घर रूके होने की जानकारी दी। आज सिंह और रज्जाक दोनों लाहौर में ईटीपीबी कार्यालय पहुंचे और बताया कि वह लापता नहीं हुआ था। ’’

बैसाखी समारोह के दौरान पाक में लापता हुये 24 वर्षीय भारतीय का पता चल गया है, वह यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा में अपने ‘‘ फेसबुक फ्रेंड ’’ के घर मिला। इवेक्वी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड ( ईटीपीबी ) के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। अमृतसर का रहने वाला अमरजीत सिंह बैसाखी उत्सव के लिये 12 अप्रैल को पाकिस्तान पहुंचे 1700 सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल था। उसकी गुमशुदगी के बारे में हालांकि तब ही पता चला जब भारत वापसी के लिये जत्था रवाना होने वाला था।

ईटीपीबी के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने सिंह के मिल जाने की पुष्टि करते हुये कहा कि सिंह का पता चल गया है और उसे कल भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा , ‘‘ अमरजीत सिंह मिल गया है और उसे कल भारत भेजा जाएगा। ननकाना साहब पहुंचने के बाद सिंह शेखूपुरा में अपने दोस्त आमिर रज्जाक से मिलने के लिये जत्थे से अलग हो गया था। ’’

हाशमी ने प्रेट्र को बताया , ‘‘ असल में रज्जाक के परिवार ने बोर्ड से संपर्क किया और उसके उनके घर रूके होने की जानकारी दी। आज सिंह और रज्जाक दोनों लाहौर में ईटीपीबी कार्यालय पहुंचे और बताया कि वह लापता नहीं हुआ था। ’’

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement