Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

इस देश में हुए आम चुनावों में एक ही पार्टी ने जीतीं सारी सीटें, विपक्ष का सफाया

क्या आपने कभी किसी देश के ऐसे आम चुनाव के बारे में सुना है जिसमें एक ही पार्टी सारी की सारी सीटें जीत जाए?

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 16, 2018 15:49 IST
CPP of Hun Sen wins all parliamentary seats in Cambodia election | AP Photo- India TV Hindi
CPP of Hun Sen wins all parliamentary seats in Cambodia election | AP Photo

नोमपेन्ह: क्या आपने कभी किसी देश के ऐसे आम चुनाव के बारे में सुना है जिसमें एक ही पार्टी सारी की सारी सीटें जीत जाए? यदि आपको यह बात हकीकत से परे लग रही है तो आप गलत हैं। दरअसल, कंबोडिया के चुनाव आयोग ने कहा है कि सत्तारूढ़ कंबोडियाई पीपुल्स पार्टी (CPPP) ने आम चुनाव में सभी 125 सीटों पर जीत हासिल की है। आपको बता दें कि देश में विपक्ष को अवैध घोषित कर 29 जुलाई को चुनाव में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग ने बुधवार देर रात को आधिकारिक नतीजों की घोषणा की, जिसमें दर्शाया गया कि नेशनल एसेंबली की सभी सीटों पर प्रधानमंत्री हुन सेन की पार्टी ने कब्जा जमाया है। पार्टी को 76.78 फीसदी मत हासिल हुए हैं। हुन सेन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘नतीजे स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि लोगों का विश्वास CPP के उचित नेतृत्व में बना हुआ है और उन्होंने पूरे देश में शांति, विकास और लोकतंत्र के चुनाव का फैसला किया है।’ 

अन्य 19 उम्मीदवार 6 फीसदी से अधिक मत हासिल करने में नाकाम रहे और साथ ही वे संसद की एक सीट भी हासिल नहीं कर पाए। पूर्व विपक्षी कंबोडिया नेशनल रेस्क्यू पार्टी (CNRP) नई नेशनल एसेंबली में नहीं होगी क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव से पहले इसे प्रतिबंधित कर दिया था। अमेरिका समेत कई देशों ने इन चुनावों की वैधता पर सवाल उठाया है। चुनावी नतीजों के बाद अमेरिका ने कंबोडिया के लिए वीजा संबंधी प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement