Saturday, April 20, 2024
Advertisement

चीनी अधिकारी ने दो लोगों को गोली मार आत्महत्या की

बीजिंग: चीन में शहर प्रशासन का एक शीर्ष स्तर का अधिकारी आज प्रशासन की एक बैठक में घुस गया और उसने मेयर एवं शहर पार्टी सचिव को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: January 04, 2017 17:13 IST
china- India TV Hindi
china

बीजिंग: चीन में शहर प्रशासन का एक शीर्ष स्तर का अधिकारी आज प्रशासन की एक बैठक में घुस गया और उसने मेयर एवं शहर पार्टी सचिव को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी खबर में कहा कि चेन झोंगशू (54) पांझीहुआ शहर में भूमि विभाग के सचिव थे। 12 लाख की आबादी वाला यह शहर दक्षिणपश्चिमी प्रांत सिचुआन में स्थित है। हमला नगरपालिका पार्टी समिति एवं उच्च स्तरीय शहर प्रशासन के सदस्यों की बैठक के दौरान हुआ। बैठक पांझीहुआ सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में चल रही थी।

खबर के अनुसार चेन ने कई गोलियां चलायीं जिनमें नगरपालिका के प्रमुख झांग यान और मेयर ली जियानकिन घायल हो गए। हमले के बाद वह वहां से फरार हो गए। खबर में हमले के उद्देश्य या घटना की पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं दी गयी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि वह खतरे से बाहर हैं।

संदिग्ध ने हमले के बाद खुद को गोली मार कर अपनी जान ले ली। उसका शव इमारत की दूसरी मंजिल पर पाया गया। चीन में इस तरह की हिंसा कम ही होती है क्योंकि आम नागरिकों के आग्नेयास्त्र रखने पर सामान्यत: रोक है। चीनी मीडिया साइट जिएमियान डॉट कॉम ने एक अनाम अधिकारी के हवाले से कहा चेन एक जिद्दी एवं गुस्सैल स्वभाव के व्यक्ति थे। भूमि विभाग की एक बैठक में चेन ने एक बार एक सहकर्मी का फोन बजने पर उसे छीनने के बाद नीचे फेंक दिया जिससे उसके टुकड़े टुकड़े हो गए। चेन ने गुस्से में अपने दोस्तों से शिकायत की थी कि पार्टी प्रमुख ने उन्हें निशाना बनाया।

 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement