Thursday, March 28, 2024
Advertisement

दो रूसी और एक अमेरिकी सोयुज में बैठकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र रवाना

बायकोनूर: दो रूसी अंतरिक्षयात्री और एक अमेरिकी अंतरिक्षयात्री आज रूसी अंतरिक्षयान सोयुज में बैठकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र रवाना हो गए। रूसी अंतरिक्ष संगठन रोसकॉसमोस के आंद्रेई बोरिसेंको और सर्जेई राजजीकोव तथा नासा के शेन किमब्रो

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: October 19, 2016 17:46 IST
2 russian and one american  astronaut depart space center- India TV Hindi
2 russian and one american astronaut depart space center

बायकोनूर: दो रूसी अंतरिक्षयात्री और एक अमेरिकी अंतरिक्षयात्री आज रूसी अंतरिक्षयान सोयुज में बैठकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र रवाना हो गए। रूसी अंतरिक्ष संगठन रोसकॉसमोस के आंद्रेई बोरिसेंको और सर्जेई राजजीकोव तथा नासा के शेन किमब्रो ने भारतीय समयानुसार अपराह एक बजकर 35 मिनट पर कजाखस्तान के बायकोनूर अंतरिक्ष अड्डे से अपना सफर शुरू किया। तकनीकी कारणों से लगभग एक माह के विलंब के बाद ये अंतरिक्ष यात्री रवाना हुए हैं। केन्द्र तक का उनका सफर दो दिन का है।

उम्मीद की जा रही है कक्षीय प्रयोगशाला शुक्रवार को अंतरिक्ष केन्द्र से लग जाएगा और तीनों अंतरिक्ष यात्री केन्द्र में तकरीबन चार महीने गुजारेंगे। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र पर पहले से ही रोसकॉसमोस के अनातोली इवानिशीन, नासा की केट रूबिन्स और जापानी अंतरिक्ष संगठन जाक्सा के ताकुया ओनिशी हैं। ये तीनों अंतरिक्षयात्रियों को 30 अक्तूबर को लौटना था।

सोयूज के प्रक्षेपण के कुछ ही मिनटों बाद रोसकॉसमोस ने पुष्टि की कि अंतरिक्ष का यह सफर सफलतापूर्वक शुरू हुआ और तीनों अंतरिक्षयात्री शुक्रवार को भारतीय समयानुसार तीन बज कर 29 मिनट पर अंतरिक्ष केन्द्र पहुंच जाएंगे। रोसकॉसमोस के फ्लाइट इंजीनियर बोरिसेंको 2011 में अपने पहले मिशन में आईएसएस पर 164 दिन गुजार चुके हैं। रिजीकोव पहली बार इस सफर पर हैं। अमेरिकी अंतरिक्षयात्री किमब्रो अमेरिकी अंतरिक्ष शटल एंडेवर पर 16 दिन गुजार चुके हैं। वह कक्षीय प्रयोगशाला की कमान संभालेंगे।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement