Saturday, April 20, 2024
Advertisement

अफगानिस्तान: सैन्य अड्डे पर हमला, जवाबी कार्रवाई में 11 आतंकवादी ढेर

अफगानिस्तान के उरुजगान प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें 3 जवानों की जान चली गई। इस दौरान हुई जवाबी कार्रवाई में 11 आतंकवादी मारे गए।

IANS IANS
Published on: March 20, 2017 16:50 IST
Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

काबुल: अफगानिस्तान के उरुजगान प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें 3 जवानों की जान चली गई। इस दौरान हुई जवाबी कार्रवाई में 11 आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों द्वारा कुछ सैनिकों को बंधक बनाने की खबरें भी आ रही हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, ‘कई हथियारबंद आतंकवादियों ने तिरिन कोट जिले के सैन्य अड्डे पर रविवार देर रात हमला कर दिया।’ अधिकारी ने कहा कि हमलावर तालिबान आतंकवादी थे। माना जा रहा है कि अतिरिक्त बलों के सोमवार तड़के वारदात स्थल पर पहुंचने से पहले हमलावरों ने कुछ समय के लिए सैन्य अड्डे को अपने नियंत्रण में ले लिया था।

एक प्रांतीय अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने कुछ जवानों को बंधक भी बनाया था। उन्होंने कहा, ‘अतिरिक्त बल सैन्य अड्डे को सुरक्षित करने की कोशिशों में जुटे हैं। वे बंधक बनाए गए सैनिकों को बचाने के प्रयास कर रहे हैं।’

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement