Saturday, April 20, 2024
Advertisement

जापान में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या हुई 100, एक दर्जन से ज्यादा लोग अब भी लापता

जापान में जबरदस्त बारिश के चलते आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई......

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: July 09, 2018 10:47 IST
जापान में बाढ़ के कारण...- India TV Hindi
जापान में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 100 पहुंच गई है (Photo,AP)

तोक्यो: जापान में जबरदस्त बारिश के चलते आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। वहीं तलाश और बचाव अभियान जारी है। सरकार के एक शीर्ष प्रवक्ता योशिहीदे सुगा ने बताया कि भीषण बाढ़ के चलते 87 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 13 अन्य लोगों के शव बरामद हुए हैं लेकिन उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि एक दर्जन से अधिक लोग अब भी लापता हैं। 

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने मीडिया को बाताया, 'बचाव प्रयासों की समय के साथ एक लड़ाई जारी है'। बचाव कर्मियों द्वारा बचाव की कोशिशें की जा रही है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया, कोची में एक ही जगह हुई लगातार 3 घंटों की बारिश में 10.4 इंच पानी बरस गया जो 1976 के बाद सबसे ज्यादा है।

अधिकारियों ने बारिश के बाद भी भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। जबकि कोच्चि में लगभग पुरे द्धीप के लिए भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने आपातकालीन कार्यालय की स्थापना की है, जो मुख्य रुप से भूकंप जैसे संकटों को लिए बनाया गया है। जापान में लोग सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मांग रहे है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement