Saturday, April 27, 2024
Advertisement

रोहिंग्या शरणार्थीयों से मिलने अगले सप्ताह म्यांमार जाएगी संयुक्त राष्ट्र की टीम

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल रोहिंग्या शरणार्थी संकट का मुआयना करने के लिए सोमवार को म्यांमार पहुंचेगा और रखाइन प्रांत का दौरा करेगा। यह जानकारी एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: April 25, 2018 19:04 IST
UN team to visit Myanmar Rakhine next week- India TV Hindi
UN team to visit Myanmar Rakhine next week

मौंगदाव: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल रोहिंग्या शरणार्थी संकट का मुआयना करने के लिए सोमवार को म्यांमार पहुंचेगा और रखाइन प्रांत का दौरा करेगा। यह जानकारी एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी। रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ पिछले साल अगस्त में शुरू हुए सैन्य अभियान के बाद से यह रखाइन प्रांत का संयुक्त राष्ट्र का उच्चस्थ दौरा होगा। (रूस ने कहा, ईरान की ओर से किए गए परमाणु समझौते का 'कोई विकल्प' नहीं )

बौद्ध बहुल म्यांमार आरोपों पर सवाल उठाता है , लेकिन वह संयुक्त राष्ट्र के तथ्यान्वेषियों और अधिकारदूतों को देश में प्रवेश से रोककर संघर्षक्षेत्र तक पहुंच को बुरी तरह अवरुद्ध करता रहा है। फरवरी में संयुक्त राष्ट्र के पहले प्रस्तावित दौरे के बाद म्यांमार सरकार ने कहा कि यह ‘‘ उचित समय नहीं ’’ है , लेकिन इस महीने के शुरू में 15 परिषद दूतों के दौरे को मंजूरी दे दी।

सैन्य अभियान के चलते लगभग सात लाख रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार छोड़कर बांग्लादेश भाग गए। म्यांमार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ब्यौरा दिए बिना कहा कि वे 30 अप्रैल को यहां की राजधानी आएंगे और अगले दिन रखाइन जाएंगे।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement