Friday, March 29, 2024
Advertisement

हॉकिंग्स के निधन पर, प्रौद्योगिकी जगत के दिग्गजों में दुख की लहर

महान भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स के बुधवार तड़के हुए निधन की खबर से प्रौद्योगिकी जगत के दिग्गजों में दुख की लहर है। कई दिग्गजों ने ट्विटर पर हॉकिंग्स के निधन पर दुख जताया।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: March 14, 2018 13:15 IST
stephen hawking- India TV Hindi
stephen hawking

नई दिल्ली: महान भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स के बुधवार तड़के हुए निधन की खबर से प्रौद्योगिकी जगत के दिग्गजों में दुख की लहर है। कई दिग्गजों ने ट्विटर पर हॉकिंग्स के निधन पर दुख जताया। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नाडेला ने ट्वीट कर कहा, "हमने आज एक महान शख्स खो दिया है। स्टीफन हॉकिंग्स को विज्ञान के क्षेत्र में उनके अविश्वसनीय योगदान और जटिल सिद्धांतों और अवधारणाओं को लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए याद किया जाएगा।" (ईरान परमाणु समझौता अमेरिका के सर्वोत्तम हित में: पेंटागन )

नाडेला ने कहा, "उन्हें अपने सामने आने वाली बाधाओं के बावजूद ब्रह्मांड की संपूर्ण समझ हासिल करने के उनके जुनून के लिए भी याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनकी विरासत और प्रतिभा अमर रहेगी।"

गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिच्चई ने ट्वीट किया, "विश्व ने एक सुंदर मस्तिष्क और एक प्रतिभाशाली वैज्ञानिक खो दिया है। स्टीफन हॉकिंग्स की आत्म को शांति मिले।" हॉकिंग के परिवार में जेन वाइल्डे संग उनकी पहली शादी से उनके तीन बच्चे लूसी, रॉबर्ट और तिमोथी और तीन नाती-पोते हैं।

 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement