Thursday, March 28, 2024
Advertisement

International Womens Day: ये हैं दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं, संपत्ति जान दंग रह जाएंगे आप

हम सभी ने दुनिया के सबसे अमीर पुरूषों के नाम तो बहुत बार सुने हैं लेकिन क्या आपको इसमें किसी महिला का नाम ध्यान है? महिला दिवस के मौके पर हम आपको आज 2018 की टॉप 10 महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

Deepika Negi Written by: Deepika Negi
Published on: March 07, 2018 16:20 IST
international womens day The Top 10 Richest Women- India TV Hindi
international womens day The Top 10 Richest Women

दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन सभी महिलाओं के लिए बड़ा ही खास होता है। यदि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास की बात की जाए तो इसे सबसे पहले 1909 में मनाया गया था। बाद में सन् 1975 में इसे संयुक्त राष्ट्र में मान्यता प्राप्त हुई। जब भी यह सवाल पूछा जाता है कि दुनिया में सबसे अमीर कौन है तो हम सभी के दिमाग में पुरूषों की छवि बन जाती है। लेकिन बीते कुछ सालों में महिलाओं ने इस भ्रम को तोड़ा है। बीते कुछ सालों में महिलाओं ने पूरी दुनिया को यह बात मनवाई की वह पुरूषों के मुकाबले कम नहीं हैं। हम सभी ने दुनिया के सबसे अमीर पुरूषों के नाम तो बहुत बार सुने हैं लेकिन क्या आपको इसमें किसी महिला का नाम ध्यान है? महिला दिवस के मौके पर हम आपको आज 2018 की टॉप 10 महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

Alice Walton

Alice Walton

1. ऐलिस वाल्टन (कुल संपत्ति- 2.96 लाख करोड़): ऐलिस लुईस वाल्टन वॉल-मार्ट स्टोर्स की अमेरिकी उत्तराधिकारी है। वह वॉल-मार्ट के संस्थापक सैम वाल्टन और हेलेन वाल्टन की बेटी हैं।

Maria Franca Fissolo

Maria Franca Fissolo

2. मारिया फ्रांसा फिस्सोलो: लिस्ट में तीसरा नाम इटली की 82 वर्षीय महिला मारिया फ्रांसा फिस्सोलो का है, उनकी संपत्ति 25.2 अरब डॉलर आंकी गई है।

Jacqueline Mars

Jacqueline Mars

3. जैकलीन मार्स: अमेरिकी कैंडी कंपनी मार्स के फाउंडर फ्रैंक सी मार्स की 77 वर्षीय पोत्री जैकलीन मार्स हैं, उनकी संपत्ति 27 अरब डॉलर आंकी गई है।

Susanne Klatten

Susanne Klatten

4. सुसेन क्लेटन: चौथे नंबर पर जर्मनी की 55 वर्षीय फार्मा कारोबारी सुसेन क्लेटन का स्थान उनकी संपत्ति 20.4 अरब डॉलर आंकी गई है। दुनिया की बड़ी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू में भी उनकी 12.5 फीसदी हिस्सेदारी है।

Yang Huiyan

Yang Huiyan

5. यांग हुइयांग: यांग, चीन की रियल सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी कंट्री गार्डन होल्डिंग्स की वाइस चेयरपर्सन हैं। कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी से नए साल के पहले कारोबारी हफ्ते में उनकी दौलत 39 हजार करोड़ बढ़ गई।

Laurene Powell Jobs

Laurene Powell Jobs

6. लोरेन पॉवेल जॉब: छठे नंबर पर अमेरिकी फोन कंपनी एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब की पत्नी लोरेन पॉवेल जॉब का स्थान है जिनकी संपत्ति 20 अरब डॉलर आंकी गई है।

Abigail Johnson

Abigail Johnson

7. अबीगैल जॉनसन: अबीगैल जॉनसन एक अमेरिकी बिजनेसवुमन है। जॉनसन अमेरिकी निवेश फर्म फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ हैं।

Gina Rinehart

Gina Rinehart

8. जीना राइनहार्ट: एक निजी खनन कंपनी की मालकिन जीना राइनहार्ट 15 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ऑस्ट्रेलिया की सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में उनका स्थान आठवां है।

 Iris Fontbona

Iris Fontbona

9. आईरिस फोंटबोना: फोंटबोना 2018 की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में अभी शामिल हुई हैं। उनकी संपत्ति 16.6 अरब डॉलर आंकी गी है।

Charlene de Carvalho-Heineken

Charlene de Carvalho-Heineken

10. चार्लेन डी कार्वाल्हो-हेनकेन: चार्लेन डी कार्वाल्हो-हेनकेन एक इंग्लिश-डच बिजनेसवुमन हैं। वह शराब बनाने वाला कंपनी हेनेकेन इंटरनेशनल में 25 प्रतिशत की शेयरहोल्डर है। वह यूके की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं।  

 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement