Saturday, April 20, 2024
Advertisement

किसने बनाई मंगल ग्रह पर भगवान की मूर्ति

कहा जाता है कि सैंकड़ों बरस पहले असीरिया के लोगों ने अंतरिक्ष विमान बनाया था और वे इस विमान से मंगल ग्रह गए थे जहां उन्होंने उनके भगवान की मूर्ती छोड़ी थी। असीरिया Mesopotamia में

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: November 20, 2015 15:46 IST
किसने बनाई मंगल ग्रह...- India TV Hindi
किसने बनाई मंगल ग्रह पर भगवान की मूर्ति

कहा जाता है कि सैंकड़ों बरस पहले असीरिया के लोगों ने अंतरिक्ष विमान बनाया था और वे इस विमान से मंगल ग्रह गए थे जहां उन्होंने उनके भगवान की मूर्ती छोड़ी थी। असीरिया Mesopotamia में है जो अब इराक़ नाम से जाना जाता है।

सोमवार को नासा के मार्स रोवर ने मंगल ग्रह की एक चट्टान की तस्वीर भेजी है जिसमें नाबू की तस्वीर की झलक नज़र आती है। यूफ़ो में दिलचस्पी रखने वालों के अनुसार असीरिया के लोग नाबू को अपना भगवान मानते थे।

ये तस्वीर उस जगह की है जिसे कॉन्सेप्सियन क्रैटर (गड्डा) कहा जाता है और जो गड्डे के पास चट्टानों पर बनी अजीब कोटिंग की वजह से वैज्ञिनिकों के लिये कोतुहल का विषय रहा है।

नासा के अनुसार एक तस्वीर उनकी तरफ और दूसरी तस्वीर बायें तरफ़ देख रही है।  एक तस्वीर मेसोपोटामिया चेहरे से काफी मेल खाती है।

इन तस्वीरों के बाद alien में दिलचस्पी रखने वालों में जिज्ञासा ज़रुर जागेगी लेकिन नासा इस चेहरे के बारे में और जांच पड़ताल करने का कोई इरादा नही है।

पिछले महीने ही मंगल ग्रह पर एक जानामाना धार्मिक चेहरा देखा गया था। लोगों ने तो यहां तक कहा है कि उन्होंने मंगल ग्रह के पर्वतों पर बुद्ध की प्रतिमा देखी है।

 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement