Friday, April 19, 2024
Advertisement

नाइजीरिया के योला में विस्फोट, 30 से अधिक लोगों की मौत : आपातकालीन सेवाएं

कादुना: पूर्वोत्तर नाइजीरिया के योला में लोगों की भीड़ में किए गए विस्फोट में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। रेड क्रॉस और द नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (नेमा) ने यह जानकारी दी।

Bhasha Bhasha
Updated on: November 18, 2015 10:48 IST
नाइजीरिया के योला में...- India TV Hindi
नाइजीरिया के योला में विस्फोट, 30 से अधिक लोगों की मौत

कादुना: पूर्वोत्तर नाइजीरिया के योला में लोगों की भीड़ में किए गए विस्फोट में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। रेड क्रॉस और द नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (नेमा) ने यह जानकारी दी। यह विस्फोट मंगलवार को हुआ था। योला में नेमा समन्वयक साद बेल्लो ने कहा, अभी तक 32 लोगों की मौत की सूचना मिली है और करीब 80 लोग घायल हुए हैं। रेड क्रॉस ने इस विस्फोट का शिकार बने लोगों की संख्या थोड़ी कम बताते हुए कहा कि इस दौरान 31 लोगों की मौत हो गई और 72 अन्य लोग घायल हो गए।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement