Friday, April 19, 2024
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया संसद ने किया गया सूची का स्वागत

म्यांमार नेता आंग सान सू ची का आधिकारिक यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया की संसद में स्वागत किया गया। नोबेल पुरस्कार विजेता दक्षिणपूर्व एशियाई नेताओं के शिखर सम्मेलन में शिरकत करने सप्ताहांतमें सिडनी पहुंची।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: March 19, 2018 12:09 IST
Australia Parliament welcomes aung san suu kyi- India TV Hindi
Australia Parliament welcomes aung san suu kyi

कैनबरा: म्यांमार नेता आंग सान सू ची की आधिकारिक यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया की संसद में स्वागत किया गया। नोबेल पुरस्कार विजेता दक्षिणपूर्व एशियाई नेताओं के शिखर सम्मेलन में शिरकत करने सप्ताहांत में सिडनी पहुंची। (चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने पुतिन को बधाई संदेश भेजा )

म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यकों के साथ की गई ज्यादतियों पर चुप रहने के लिए उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना की जा रही है। सू ची के दौरे के खिलाफ लोग सिडनी की सड़कों पर उतर आए। रखाइन प्रांत में रोहिंग्या लोगों पर हो रहे अत्याचारों पर सू ची ने कुछ नहीं बोला है।

प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने कहा कि उन्होंने दक्षिणपूर्व एशिया के 10 राष्ट्र सदस्यों और ऑस्ट्रेलिया से संकट से निपटने के लिए मानवीय सहायता मांगी है। पिछले साल अगस्त के बाद शुरू हुई हिंसा के बाद बौद्ध वर्चस्व वाले म्यांमार से करीब 7,00,000 रोहिंग्या शरणार्थी अपनी जान बचा बांग्लादेश पहुंचे हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement