उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की जेलों में बंद 195 कैदियों ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी और इनमें से 176 कैदी परीक्षा पास करने में कामयाब हुए।
ये सभी कैदी अरुण कुमार उर्फ मणि राणा का जन्मदिन मना रहे थे। वह हिमाचल प्रदेश के 2019 के लूट के एक मामले में विचाराधीन कैदी है। जेल अधिकारियों ने राणा के कब्जे से वीडियो रिकॉर्ड करने और अपलोड करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल को जब्त कर लिया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि कतर में मौत की सजा पाने वाले 8 भारतीय वापस वतन लाए जाएंगे। जानिए विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में और क्या बातें कहीं?
हमास ने इजरायल पर युद्ध विराम समझौते की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए बंधकों की रिहाई कई घंटों तक टाले रखी, जिसके कारण तनावपूर्ण गतिरोध पैदा हो गया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता प्रयासों से इस गतिरोध को दूर कर दिया गया। युद्धविराम के पहले दिन हमास ने करीब 240 बंधकों में से 24 लोगों को रिहा किया था।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में टिप्पणी की कि जिस कैदी में सुधार हो चुका है उसे जेल में रखने से क्या हासिल होने वाला है। शीर्ष अदालत ने कहा कि सजा में छूट देकर समय से पहले कैदियों को रिहा नहीं करना उनके मौलिक अधिकारों का हनन है।
अमेरिका और ईरान के बीच दुश्मनी जगजाहिर है। इसी बीच इन दोनों देशों के बीच कैदियों की अदला बदली हुई है। अमेरिका अपने देश के बंदियों को वापस लाने के एवज में बड़ी धनराशि खर्च कर रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला?
गुजरात के आणंद जिले में स्थित एक जेल से 4 कैदी दरवाजे में लगी लकड़ी को आरी से काटकर फरार हो गए।
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते चाहे जैसे हों, लेकिन वे हर साल दो बार अपने-अपने देश में सजा काट रहे एक-दूसरे के कैदियों और मछुआरों की सूची जारी करते हैं। जानिए पूरी खबर-
अमेरिकी देश होंडुरास में दो गिरोहों के बीच अवैध गतिविधियों को लेकर हिंसा हुई। इस हिंसा में जलने से 41 कैदयों की मौत हो गई। होंडुरास की पुलिस ने यह जानकारी दी। गंभीर रूप से जले कैदियों को अस्पताल ले जाया गया।
बिहार से अजीबो-गरीब खबरें आना कोई नई बात नहीं है। खबर है कि कोर्ट ले जाए जा रहे तीन कैदी पुलिस की आंखों में झंडू बाम झोंक कर भाग निकले। कैदियों के पास झंडू बाम कहां से आया, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने वैश्विक महामारी के दौरान रिहा किए गए सभी दोषियों और विचाराधीन कैदियों को 24 मार्च को निर्देश दिया था कि वे 15 दिन के भीतर सरेंडर कर दें।
रूसी सेना को यूक्रेन की ओर से कड़ी टक्कर मिली थी। इसके बाद वैगनर ग्रुप ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। प्रिगोझिन ने अचानक आगे आकर हजारों पुरुषों को जेलों से सेना में भर्ती कर लिया। इसके साथ ही यूक्रेन में कुछ सबसे खतरनाक लड़ाइयों में हिस्सा लेने के बदले आजादी का ऑफर दिया।
नागपुर की सेंट्रल जेल से 35 कैदियों को गणतंत्र दिवस के दिन रिहाई मिलने वाली थी, लेकिन 2 कैदियों को जेल निकासी के तहत पहले ही रिहा कर दिया गया। अब गणतंत्र दिवस पर जेल से 33 कैदियों की रिहाई होगी।
दिल्ली के तिहाड़ जेल, मंडोली जेल और रोहिणी जेल में बड़ी आसानी से मोबाइलों को लाया जा रहा है और यह सिलसिला का लंबे वक्त से चल रहा है। तिहाड़ डीजी ने जेल के 5 अधिकारियों को सस्पेंड किया है।
जेल से छूटने के बाद बंदियों को 30 दिन का कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे रोजगार हासिल कर सकें। कार्यक्रम के सफल समापन पर उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
जेल में बंद कैदी अब अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता पाएंगे क्योंकि राज्य के कारागार विभाग ने मंगलवार से कैदियों को एक अलग कमरे में कुछ घंटे बिताने की सुविधा देने की शुरुआत की है।
Meghalaya News: मेघालय की जेल से भागे चार कैदियों की रविवार को पश्चिमी जयंतिया हिल्स जिले में भीड़ ने कथित तौर पर हत्या कर दी।
Bihar News: बिहार सरकार ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर कुछ चुनिंदा कैटेगरी के ऐसे कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है जिन्होंने अपनी जेल की आधी सजा काट ली है।
Prisoners Release: सरकार 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 50 साल से अधिक उम्र की उन महिला एवं ट्रांसजेंडर दोषियों की सजा कम करने की योजना बना रही है, जिनका व्यवहार अच्छा है। सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र के उन पुरुष कैदियों और दिव्यांग बंदियों को भी इस योजना का लाभ देगी, जिन्होंने अपनी आधी से अधिक सजा पूरी कर ली है।
देश की अति सुरक्षित कही जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक बार फिर से कैदियों में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। तिहाड़ जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में करीब 15 कैदी घायल हुए हैं।
संपादक की पसंद