भारत ने पहली बार गणतंत्रता दिवस के मौके पर 4 फ्रांसीसी नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके विशेष और उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म पुरस्कारों से नवाजा है। भारत ने यह पुरस्कार ऐसे वक्त में दिया है, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्रता दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भारत में मौजूद हैं।
कल देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। वहीं गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है, जिसमें 5 लोगों को पद्मविभूषण, 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री दिया जाएगा। इस लिस्ट में मिथुन चक्रवर्ती से लेकर मेगास्टार चिरंजीवी और वैजयंती माला तक के नाम शामिल हैं।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने वाले नामों की घोषणा कर दी गई है। इस लिस्ट में 110 नायकों को शामिल किया गया है।
भारत के स्टार पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया ने कल अपना पद्म श्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया और पीएम आवास के बाहर दिल्ली के कर्तव्य पथ के पास फुटपाथ पर रख दिया। इसको लेकर WFI के उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान का बयान सामने आया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की है कि पद्म सम्मान पाने वाले लोगों को राज्य में प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा। साथ ही राज्य के सरकारी बसों में उन्हें मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 53 लोगों को पद्म पुरस्कार वितरित किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कई हस्तियों को पद्म पुरस्करों से नवाजा। इस दौरान दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
Padma Vibhushan Awards 2023 : मुलायम सिंह का पद्म विभूषण अखिलेश ने किया रिसीव | #shorts #padmaawards2023 #mulayamsinghyadav #akhileshyadav
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को रहस्त्र्पति ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। यह अवार्ड लेने के लिए उनके बेटे अखिलेश यादव राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।
यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड दिया गया...#akhileshyadav #mulayamsinghyadav #dimpleyadav
पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण और आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा गायिका सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण और पंडवानी गायिका उषा को पद्म श्री दिया गया है।
74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने सुपर 30 के संस्थापक और गणितिज्ञ आनंद कुमार को पद्म पुरस्कार से नवाजा है। इस मौके पर आनंद ने कहा कि इस पुरस्कार के बाद जिम्मेदारी बढ़ी है।
साल 2023 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। मुलायम सिंह यादव समेत 6 लोगों को पद्म विभूषण देने का ऐलान किया गया है। वहीं कुमार मंगलम बिड़ला समेत 9 लोगों को पद्म भूषण मिला है।
मुलायम सिंह समेत कुल 6 हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा जबकि 9 हस्तियों को पद्म भूषण दिया जाएगा। वहीं 91 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महालनोबिस को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं अंडमान निकोबार के डॉ. रतन चंद्र कर को मेडिसीन के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान देने का ऐलान किया गया है।
Padma Awards: पद्म पुरस्कार 2023 के आवेदन के लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। यदि आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो फिर देर न करें। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन करने को 15 सितंबर तक का आखिरी मौका दिया है।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में में साल 2022 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए। सोनू निगम के अलावा मराठी गायिका सुलोचना चव्हाण, गायिका माधुरी बर्थवाल, संगीतकार बालेश भजंत्री और फिल्म निर्माता चंद्रप्रकाश द्विवेदी को इस साल पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
स्वामी शिवानंद को ऐसा करते देखकर प्रधानमंत्री मोदी अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। प्रधानमंत्री मोदी भी स्वामी शिवानंद के सम्मान में झुक गए।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले नागरिक अलंकरण समारोह- 1(Civil Investiture Ceremony-1) में वर्ष 2022 के लिए दो पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 54 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करेंगे।
केंद्र सरकार के अधिकारियों ने जब गायिका को फोन लगाया तो उनकी बेटी से बात हुई। अधिकारियों की तरफ से गायिका को सम्मान के लिए उनकी सहमति की खातिर उनसे टेलीफोन पर संपर्क किया था।
कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। लेकिन पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण का पुरस्कार ठुकरा दिया है।
संपादक की पसंद