मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मंत्रालय की इमारत में भीषण आग लगने की घटना से कोहराम मच गया है। जानकारी के मुताबिक यह आग मंत्रालय के चौथे माले पर लगी है। घटनास्थल पर दमकल विभाग की टीम मौजूद है जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
विदेश मंत्रालय ने आठ पूर्व भारतीय सेना कर्मियों को रिहा करने के कतर अदालत के फैसले का स्वागत किया, जिन्हें पहले मौत की सजा सुनाई गई थी।
26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर कई झांकियां निकाली गईं। इसमें कई राज्यों के साथ-साथ सरकार के मंत्रालयों की झांकियां भी शामिल थीं। इस बार सरकार के ही एक मंत्रालय ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।
विदेश मंत्रालय ने लाल सागर में सुरक्षा हालात को बेहद गंभीर चिंता का विषय बताया है और कहा कि महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर पैनी नजर है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि कतर में मौत की सजा पाने वाले 8 भारतीय वापस वतन लाए जाएंगे। जानिए विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में और क्या बातें कहीं?
वित्त मंत्रालय ने बताया है कि आयकर विभाग ने 6 दिसंबर को ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तलाशी अभियान चलाया था। मंत्रालय ने इस रेड में जब्त रकम, पैसे छुपाने के स्थान समेत कई बड़ी जानकारियां दी हैं।
विदेश मंत्रालय ने कतर में भारत के पूर्व नौसैनिकों को मिली मौत की सजा पर हैरानी जताई थी। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह इस मामले को महत्व दे रहा है और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहा है।
पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के समीप होने के कारण बीते लंबे समय से इन स्टेशनों के नाम में बदलाव किए जाने की मांग उठ रही थी। आइए जानते हैं इन स्टेशनों की नई पहचान अब किस नाम से होगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की रिपोर्ट पर बयान जारी करते हुए कहा कि आधार दुनिया में सबसे ज्यादा भरोसेमंद डिजिटल आईडी है। उनकी रिपोर्ट निराधार है।
वंदे भारत ट्रेन को अब एक नया लुक दिया गया है। अब आपको वंदे भारत ट्रेन भगवा रंग में देखने को मिलेगी। ट्रेन में रंग के अलावा और भी कई बदलाव किए गए हैं।
एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो ब्लू चिड़िया को बदलकर एक्स कर दिया है। इसपर इंडियन रेलवे ने सवाल पूछा है कि क्या आपको इंडिया का एक्स फैक्टर पता नहीं है।
फेस्टिव सीजन से पहले केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दे दी है। सरकार ने फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, मोबाइल समेत दूसरे कई होम अप्लायंसेस से जीएसटी की दर को घटा दिया है। वित्त मंत्रालय ने उन सामान की लिस्ट को भी शेयर किया है जिनसे GST दर को कम किया गया है। अब आपको ये सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स सस्ते दाम में मिलने वाले है
सरकार ने एक बार फिर चाइनीज एप को urgent बेसिस पर ban करने का फैसला किया है। अब सुरक्षा के हवाले से सरकार चाइनीज लिंक वाले 200 से ज्यादा एप को बैन कर दिया है। इन एप में 138 बेटिंग एप और 94 लोन एप मौजूद है।
सीक्रेट जानकारी दूसरे देशों को लीक करने के आरोप में सुमित को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया जिसके जरिए वह वित्त मंत्रालय से संबंधित गोपनीय जानकारियों को लीक करता था।
Prime Minister's Museum: प्रधानमंत्री संग्रहालय ने पीएम मोदी को लेकर एक बड़ी योजना बनाई है। संग्रहालय में पीएम मोदी को लेकर एक बड़ी गैलरी बनाई जाएगी, जिसमें उनसे जुड़े तमाम पहलुओं को संरक्षित रखा जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ी हमेशा-हमेशा के लिए उनके संदेशों से ऊर्जान्वित होती रहे।
Minstry Of Defense: रक्षा मंत्रालय ने सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों की अतिरिक्त दोहरी भूमिका के अधिग्रहण के लिए गुरुवार को 1,700 करोड़ रुपए के सौदे पर हस्ताक्षर किए।
Railway News: रेल मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित नई रेलवे स्टेशन के मॉडल और डिजाइन को देखकर दुबई जैसा अहसास हो रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का मॉडल किसी मॉल या वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट जैसा लग रहा है।
Maternity Leave: केंद्र सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि मृत शिशु पैदा होने या जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु की मृत्यु से मां को पहुंचने वाली भावनात्मक चोट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है क्योंकि ऐसी घटनाओं का मां के जीवन पर बहुत गहरा प्रभव पड़ता है।
Supreme Court: देश में ईसाइयों पर कथित रूप से किए जा रहे हमलों के खिलाफ सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने गृह मंत्रालय को निर्देश दिया है कि इस मामले में वह राज्यों से रिपोर्ट तलब करे।
MSP Committee: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) को ज्यादा प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया है।
संपादक की पसंद