रूस ने यूक्रेन को सैन्य विमान दुर्घटना में मारे गए कैदियों का शव देने से इनकार कर दिया है। रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने अपने ही सैनिकों को हवाई हमले में मार गिराया। हालांकि यूक्रेन ने रूस के आरोपों को गलत बताया है।
पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने सेना के दो पूर्व अफसरों को क्रमशः 12 और 14 वर्ष की कठोर सजा सुनाई है। दोनों ही अफसरों पर जासूसी का आरोप था। दोषी पाए जाने पर अदालत ने कोर्ट मार्शल कर दिया है। हालांकि दोनों दोषी विदेश में रहते हैं।
उत्तर कोरिया ने एक सैन्य जासूसी उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित करके अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के खेमे में खलबली मचा दिया है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन का इरादा इस उपग्रह के जरिये अपने दुश्मन देशों की सैन्य गतिविधियों पर निगरानी रखना और उसके अनुसार खुद को तैयार करना है।
सीरिया के सैन्य ठिकाने पर अज्ञात लोगों द्वारा किए गए भीषण ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 10 नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना एक स्नातक समारोह के दौरान हुई। अचानक समारोह में बमों की बारिश होने लगी और लाशें बिछने लगीं। अभी तक किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई फायरिंग की घटना के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है कि सोमवार को स्टेशन से 28 गोलियां और एक इंसास रायफल गायब हुई थी। घटना से इसका क्या कनेक्शन है जल्द होगा खुलासा।
Punjab के Bathinda Military Station में बुधवार सुबह करीब 5 बजे फायरिंग की घटना सामने आई है. इसमें 4 जवानों की मौत हो गई है. मामले की जांच के लिए सेना ने पूरे एरिया को सील कर दिया है.
पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में अंधाधुंध फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में चार जवान शहीद हो गए हैं। सेना ने कहा है कि ये आतंकी घटना नहीं है।
Pakistan Army killed 33 TTP Terrorists: पाकिस्तानी सेना ने 40 घंटे तक चले तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के ड्रामे का खात्मा कर दिया है। फौज ने टीटीपी के सभी 33 आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है। सेना के ऑपरेशन के बाद मौके से आसमान में काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
Space War Between America and China: दक्षिण चीन सागर में अपनी हरकतों से दुनिया भर को टेंशन देने वाला चीन अब अंतरिक्ष में भी दादागीरी पर उतर आया है। दरअसल पिछले कुछ वर्षों में चीन ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में जबरदस्त उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे अमेरिका भी हैरान रह गया है।
US vs China in Space Military Race: सिर्फ दक्षिण चीन सागर में ही नहीं, बल्कि स्पेस मिलिट्री (अंतरिक्ष सैन्य) रेस में भी चीन लगातार अपने वर्चस्व को तेजी से बढ़ा रहा है। चीन के इस बढ़ते वर्चस्व ने अमेरिका को भी चिंता में डाल दिया है।
China Foreign Military Bases: चीन ने मध्य एशियाई देश तजाकिस्तान के दक्षिणपूर्व में स्थित गोर्नो-बदाख्शां में सैन्य चौकी स्थापित की है। चीन के इस सैन्य ठिकाने के बारे में 2019 में पता चला था। इसके बाद वाशिंगटन पोस्ट ने एक खबर प्रकाशित कर बताया कि चीनी सैना तजाकिस्तान में मौजूद है।
Agniveer Recruitment rally: उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के सभी जनपदों के लिए भर्ती रैली 19 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक कोटद्वार में होगी। कुमाऊं क्षेत्र में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधमसिंह नगर के लिए भर्ती रैली 20 से 31 अगस्त तक होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले ही दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है और इसी बीच तुर्की ने उत्तरी इराक में कुर्द लड़ाकों के खिलाफ एक नया जमीनी और हवाई अभियान शुरू किया है। तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकर ने सोमवार तड़के ये घोषणा की।
बड़ी खबर पाकिस्तान से है जहां उत्तरी शहर सियारकोट में रविवार को अचानक एक के बाद एक कई धमाके हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई गई थी। जानकारी के मुताबिक धमाके सियालकोट में बने मिलिट्री बेस में हुए हैं।
अमेरिका ने फगानिस्तान से 14 महीने के अंदर अपने सभी सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है। अमेरिका ने तालिबान के साथ शनिवार को संयुक्त समझौते पर दस्तख्त किए है।
जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा की दृष्टि से भारत द्वारा उठाए जा रहे कदमों से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। एक पाकिस्तानी अखबार ने दावा किया है कि पहले 10 हजार सैनिक भेजने के बाद, भारत ने अब 28 हजार और सैनिक कश्मीर भेजे हैं।
सूडान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति उमर अल-बशीर को सेना ने बृहस्पतिवार को पद से हटा दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
अमेरिका के सीनेटरों और कमांडर ने सीनेट के एक पैनल को बताया कि चीन अपनी अभूतपूर्व सैन्य निर्माण और दूसरों को नुकसान पहुंचाने वाली अर्थव्यवस्था के साथ अमेरिका के समक्ष सबसे प्रमुख और दीर्घकालिक खतरा है।
जम्मू के रत्नू चक मिलिट्री स्टेशन के निकट आज सुबह संदिग्ध हरकत दिखाई दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने मिलिट्री स्टेशन के आसपास तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
मालदीव की सरकार ने भारत से अपने सैनिकों और हेलिकॉप्टर को वापस बुलाने को कहा है।
संपादक की पसंद