भारतीय मूल के पूर्व मंत्री को करप्शन मामले में राहत मिली है। ये सिंगापुर के भारतीय मूल के पूर्व मंत्री हैं। उन पर करप्शन के दो और अन्य आरोप भी लगे हैं। इस संबंध में उनके वकील ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी।
भारतीय-अमेरिकी कारोबारी को अमेरिकी अदालत ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार फ्रॉड केस में अभ्यारोपित किया है। आरोप है कि यह आभूषण कारोबारी भारत से लेकर तुर्की और अमेरिका तक सीमाशुल्क में लाखों अमेरिकी डॉलर का फ्रॉड किया है।
सिंगापुर में घायल हुई एक महिला पुलिसकर्मी को 25 लाख यूएस डॉलर का मुआवजा मिलेगा। वर्ष 2016 में हुई दुर्घटना में घायल महिला को सिंगापुर की अदालत ने बड़ी राहत दी है। महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई थी।
ब्रिटेन में विभिन्न तरह के अपराधों को अंजाम देने वाले भारतीय मूल के 9 अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हुई है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने देश भर में किसी भी अपराध में शामिल लोगों पर सख्ती जारी रखी है। इसके तहत उन्हें प्रवासियों की तस्करी का दोषी पाया गया है।
कैलिफोर्निया के सैन मेटो इलाके में हुई इस हत्या की जांच पुलिस हत्या-आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को 911 पर फोन कर के ये बताया गया कि कुछ समय से संबंधित मकान से किसी प्रकार की हलचल नहीं सुनाई दे रही है।
भारतीय छात्रों की अमेरिका में लगातार हो रही मौत ने सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर कौन है, जो चुन-चुन कर एक के बाद एक भारतीय छात्रों को निशाना बना रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय भी इससे चिंतित है। घटनाओं की जांच की जा रही है।
कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर से लगे उत्तरी अमेरिका के घास के मैदान में भारतीय मूल के एक ड्राइवर को 400 किलोग्राम से अधिख मादक मेथ के साथ गिरफ्तार किया है। इसे प्रेयरीज के इतिहास में सबसे बड़ी जब्ती बताया जा रहा है। बाजार में इसकी कीमत 51 मिलियन कनाडाई डॉलर आंकी गई है।
भारतीय मूल के लोगों ने अक्सर दुनिया के सामने अपना व अपने देश का सिर फक्र से ऊंचा किया है। इस बार एक 9 वर्षीय भारतीय मूल की बच्ची ने दुनिया की सबसे प्रतिभाशाली छात्रों की लिस्ट में जगह बनाकर लोगों को चौंका दिया है।
सिंगापुर में 17 वर्षीय एक लड़की की मदद करने के बदले उसकी अस्मत का सौदा करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आरोपी भारतीय मूल का 50 वर्षीय एक शख्स है, जिसने लड़की को सीढ़ियों से फिसलने पर उठाने में मदद की थी। बदले में लड़की ने चाय पिलाई, मगर वह इस खातिरदारी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसके साथ संबंध की मांग कर दी।
भारतीय मूल के दंपति और उनकी बेटी के शवों के पोस्टमॉर्टम के बाद मेडिकल ऑफिसर्स ने उनकी मौत को हत्या-आत्महत्या करार दिया है।
अमेरिका के मेसाच्यूसेट्स में एक धनी भारतीय मूल का जोड़ा बेटी के साथ अपनी हवेली में मृत पाया गया है। इससे आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई है। घटना की वजह की कोई सटीक जानकारी नहीं है। मगर पुलिस के अनुसार ऑनलाइन रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह वित्तीय समस्याओं से जूझ रहे थे। घटना की पड़ताल कराई जा रही है।
भारतीय अमेरिकी सांसद श्री थानेदार इजराइल विरोधी प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों के निशाने पर आ गए। गाजा में फिलिस्तीनियों की मौत पर थानेदार की ‘चुप्पी’ और इजराइल-हमास युद्ध पर उनके रुख को लेकर नारेबाजी की।
अमेरिका में भारतीय मूल के दो व्यक्तियों को अचानक गिरफ्तार किया गया है। इन पर अमेरिकन पुलिस से पूछताछ के दौरान कुछ विशेष प्रकार की जानकारी छुपाने का आरोप है। माना जा रहा है कि यह गिरफ्तारी खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश मामले से जुड़ी हो सकती है।
गाजा में भारतीय मूल के एक सैनिक की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार गाजा में अब तक भारतीय मूल के कम से कम 4 सैनिकों की युद्ध के दौरान जान जा चुकी है। ये सभी इजरायल की ओर से हमास से जंग लड़ रहे थे।
भारत मूल के एक दिव्यांग बच्चे ने योग प्रतियोगिता में भारत का डंका बजा दिया है। स्वीडन में 13 वर्षीय ईश्वर शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर सबको हैरान कर दिया है। गंभीर डिसऑर्डर से पीड़ित ईश्वर शर्मा ने सिर्फ 3 वर्ष की उम्र से ही योग सीखना आरंभ कर दिया था।
भारतीय मूल के अमेरिकी नेताओं ने यूएस स्टेट इलेक्शन और लोकल बॉडीज में बाजी मारी है। भारतीय-अमेरिकियों ने राज्य और स्थानीय चुनावों में कई सीटों पर जीत दर्ज की है। इससे भारतीय मूल के लोगों पर विदेशियों के बढ़ते भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है।
अमेरिका में अपने 2 बच्चों के साथ भारतीय मूल के एक दंपति का शव बरामद किया गया है। यह परिवार न्यूजर्सी में रहा करता था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। पुलिस को भी दंपति की बच्चों समेत हत्या किए जाने की आशंका है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अमेरिका और ब्रिटेन के बाद अब सिंगापुर में भी भारत का डंका बज गया है। भारतीय मूल के शनमुगारत्नम को सिंगापुर का नया राष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने 70.4 फीसद रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। चीनी मूल के एक व्यक्ति भी चुनाव मैदान में थे। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और यूएसए की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी भारतीय मूल की हैं।
आरोप है कि भारतीय मूल के व्यक्ति पटेल ने रिश्वत को छिपाने के लिए मरीज के दलालों से अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा, जिसमें गलत तरीके से कहा गया था कि वे लैब सॉल्यूशंस के लिए वैध विज्ञापन सेवाएं दे रहे थे।
महज 10 वर्ष की उम्र में भारतीय मूल की बच्ची अदिति त्रिपाठी ने 50 देशों की यात्रा पूरी कर ली है। इस दौरान उसने अपना कोई क्लास भी मिस नहीं किया। इसके लिए उसके माता-पिता साप्ताहिक अवकाश और राष्ट्रीय छुट्टियों में पूर्व प्लानिंग तैयार कर लेते थे। कई बार वह अदिति को लेकर सीधे स्कूल से एयरपोर्ट पहुंच जाते।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़