सऊदी अरब के विशाल लावा ट्यूब में प्राचीन मानवन रिहाइश का बड़ा सबूत मिलने का दावा किया गया है। वैज्ञानिकों ने 10 हजार पुराने सुबूत मिलने की बात कही है। इसमें प्राचीन मानवों के रहन-सहन से जुड़े कई अहम रहस्य मिले हैं।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न और जमीन कब्जे के मामले में जांच और स्पॉट इन्क्वारी रिपोर्ट जारी की है। आयोग ने इसमें कई बड़े खुलासे और कई सिफारिशें की हैं।
अमेरिका के डॉक्टरों ने दुनिया में पहली बार ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। डॉक्टरों ने 62 वर्षीय एक मरीज में सुअर की किडनी को संपादित करने के बाद सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट करके चिकित्सा जगत के इतिहास में बड़ी क्रांति दिखाई है। इससे दुनिया के लाखों किडनी मरीजों में उम्मीद की किरण जाग उठी है।
शेर को शिकार करते हुए तो आपने बहुत देखा होगा। लेकिन क्या कभी शेर और इंसान की दोस्ती देखी है, जहां दोनों एक दूसरे के साथ ऐसी अठखेलियां करते हुए नजर आ रहे हो जैसे मानो वे कोई बचपन के दोस्त हों। अगर नहीं तो एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिलिस्तीनी नागरिकों की मदद के लिए खाद्य और रशद सामग्री से युक्त जहाज गाजा भेजा है। यह जहाज मानवीय सहायताओं से भरा पड़ा है। गाजा में कुछ दिनों पहले मानवीय सहायता के इंतजार में खड़े लोगों की मौत हो जाने के बाद अमेरिका ने फिलिस्तीनियों की मानवीय मदद करने का यह फैसला किया था।
मुश्किल ये है कि जो भारतीय नौजवान रूस और यूक्रेन की जंग में फंस गए हैं, उन्हें जंग के मैदान में भेजने में न तो भारत सरकार की और न ही रूसी सरकार की कोई भूमिका है। ये लोग प्राइवेट एजेंट्स के चक्कर में फंसे और उन्हें प्राइवेट रशियन सशस्त्र ग्रुप के हवाले कर दिया जिनका रूसी सेना से कोई लेना देना नहीं।
गाजा में युद्ध पीड़ित फिलिस्तीनी नागरिकों को खाद्य, रशद और दवाओं की आपूर्ति के लिए हवाई मार्ग से सहायता पहुंचाने का पहला प्रयास विफल हो गया है। हवाई मार्ग से मदद पहुंचाने के दौरान पैराशूट हवा में नहीं खुलने से 5 लोगों की मौत हो गई। इससे गाजा में हड़कंप मच गया है। अभी तक ये साफ नहीं हो सका कि मृतक किस देश के थे।
विश्व उइगर कांग्रेस को वर्ष 2024 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। ऐसा दूसरी बार है, जब विश्व उइगर कांग्रेस को लगातार इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी इस अधिकार संगठन को नोबेल के शांति पुरस्कार से नावाजा जा चुका है।
हरियाणा के नूंह की जिला अदालत ने मानव तस्करी के एक मामले में तीन रोहिंग्या को 10–10 साल कैद सुनाई है। इसके साथ तीनों दोषियों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस (एआइ) के अवतार ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। लोगों को डर है कि एआइ इंसानों के दिमाग के भीतर भी झांक सकते हैं और वह उनके दिमाग को पढ़ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह इंसानों के लिए बड़ा खतरा होगा। इसी तरह लोगों के मन में एक सवाल ये भी है कि क्या एआइ इंसानी देखभाल की जगह भी ले सकता है।
मानव तस्करी के शक में फ्रांस में रोके गए विमान की आज सुबह 4 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई। इस विमान से 276 यात्री मुंबई पहुंचे। दुबाई से निकारागुआ की उड़ाने के दौरान फ्रांस में इस विमान को रोक लिया गया था।
मानव तस्करी के आरोप में फ्रांस की हिरासत में रह रहे 303 यात्रियों से भरे विमान को आज मुंबई लाया जा रहा है। इसमें ज्यादातर भारतीय हैं। फ्रांस में समस्त कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने और अदालत के आदेश के बाद विमान को मुंबई लाने का फैसला किया गया।
पकड़े यात्रियों में 11 नाबालिग भी हैं जिनके साथ कोई नहीं है और प्रसारक के अनुसार उनमें से 6 पहले ही फ्रांस में शरण को लेकर अनुरोध के लिए कदम उठा चुके हैं। समाचार नेटवर्क ने फ्रैंकोइस के हवाले से कहा, ‘‘इन लोगों से पूछताछ करनी होगी और उन्हें बताया जाएगा कि वे राजनीतिक शरणार्थी स्थिति से लाभान्वित हो सकते हैं या नहीं।’’
गाजा में मानवीय सहायता बढ़ाने के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक बड़े प्रस्ताव को अंगीकार किया है। यह प्रस्ताव संयुक्त अरब अमीरात की ओर से पेश किया गया था। 15 सदस्यीय इस मंच पर इसके पक्ष में 13 वोट पड़े और विरोध में किसी ने मतदान नहीं किया। यह प्रस्ताव पास होने से फिलिस्तीनी गदगद हो गए हैं।
चीन ने दुनिया भर के मुसलमानों को बड़ा झटका देते हुए देश भर में मस्जिदों को बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। काफी लंबे समय से चीन इस प्रयास में था। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इसे इस्लाम पर प्रहार बताया है। अब तक किसी मुस्लिम देश ने चीन के इस कदम के खिलाफ कोई आवाज उठाने की हिम्मत नहीं दिखाई है।
मानव तस्करी के मामलों की जांच को लेकर NIA की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। NIA ने 10 राज्यों में संदिग्धों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। संदिग्धों के आवासीय परिसर भी जांच के दायरे में हैं।
गाजा पट्टी में लगातार भीषण बमबारी जारी है। इससे हजारों लोग मारे जा चुके हैं। बचे हुए लोगों की जिंदगी नर्क बन चुकी है। लोगों को खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं। भोजन, पानी और अन्य सामग्री के लिए गोदामों पर लंबी कतारें लग रही हैं। इससे फिलिस्तीनियों की दुर्दशा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
अमेजन नदी का जलस्तर घटने से उसकी चट्टानों में मानवों के चेहरे जैसी आकृतियां मिलने से दुनिया भर के वैज्ञानिक हैरान हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन मानव चेहरों की नक्काशी अमेजन नदी के पत्थरों पर 2000 वर्ष तक पुरानी हो सकती है। यह प्राचीन मानव सभ्यताओं का एक और नया प्रमाण है।
इजरायली सेना की बमबारी से गाजा तबाह हो चुका है। यहां बचे हुए फिलिस्तीनी शरणार्थी दवा, भोजन और पानी के लिए तड़प रहे हैं। मगर समस्या ये है कि गाजा पट्टी में ईंधन भी खत्म हो चुका है। ऐसे में वहां संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता भी नहीं पहुंच पा रही है। इसे लेकर यूएन ने गहरी चिंता जाहिर की है।
ईरान में हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चर्चा में आई महसा अमीनी भले ही इस दुनिया में अब नहीं रही हों, लेकिन वह मुस्लिम महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ने का सलीका सिखा गईं। हिजाब के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाने वाली अमीनी को अब मरणोपरांत मानवाधिकार के बड़े पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
संपादक की पसंद