सोनीपत के बोहला गांव में एक पिता ने अपने बेटे को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पिता ने ग्रामीणों को बताया कि उसका बेटा सीढ़ियों से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रोहित की मौत हादसा नहीं। इसके बाद पुलिस ने उसके शव के अवशेषों को जलती चिता से बाहर निकाला।
हरियाणा के हिसार में एक प्रोफेसर और उनकी 8 साल की बेटी का यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित उनके ऑफिस में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रोफेसर ने ही अपनी बेटी का गला रेता, फिर सर्जिकल ब्लेड से खुद का गला रेतकर सुसाइड कर ली।
इनेलो नेता नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया गया है।
हरियाणा पुलिस ने अंबाला के शंभू बॉर्डर पर उपद्रव करने वाले किसानों की तस्वीरें और वीडियो जारी किए थे जिसमें कुछ किसान पुलिस पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब पुलिस ने उपद्रव करने वाले इन किसानों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
इनेलो हरियाणा के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या बीते रविवार को कर दी गई थी। इस हत्या के बाद से विपक्षी दल हरियाणा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच गैंगस्टर कपिल सांगवान ने नफे सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के कुछ दिन बाद ही सीएम खट्टर ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने झज्जर को राज्य का चौथा कमिश्नरेट बनाने का ऐलान किया है। बता दें कि नफे सिंह की हत्या झज्जर के ही बहादुरगढ़ इलाके में हुई थी।
पंजाब और हरियाणा के बॉर्डरों पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच किसान आंदोलन के दौरान 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। साथ ही 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वो पूरी तरह से तैयारी के साथ आए थे और चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।
अंबाला पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए ऐलान किया है कि किसान आंदोलन के नाम पर सरकारी व प्राइवेट सम्पत्ति को किए गए नुकसान की भरपाई आन्दोलनकारियों से ही की जाएगी। इसे लेकर नोटिस भी जारी किया गया है।
पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित खनौरी बॉर्डर पर किसान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच उग्र स्थिति देखने को मिली। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया है कि बॉर्डर पर 21 साल के शुभकरण नामक युवक की मौत हो गई है।
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर आज पूरा दिन प्रदर्शन से भरा रहा। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा है कि अगले दो दिनों के लिए किसानों का दिल्ली मार्च स्थगित रहेगा।
हरियाणा पुलिस ने किसानों द्वारा जवानों पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। इस घटना में लगभग 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियो से शांति की अपील की है।
सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की साबित हो सकती है। हरियाणा पुलिस की कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
प्रदर्शनकारी किसान हरियाणा के साथ लगती राज्य की सीमा पर दो बिंदुओं शंभू और खनौरी पर रुके हुए हैं। पंजाब के भीतर किसानों को आवाजाही में ज्यादा समस्या नहीं हुई लेकिन हरियाणा बोर्डर पर उन्हें रोक दिया गया।
वीडियो में दिख रहा है कि लोगों की भीड़ पत्थर इकट्ठा करके ला रही है, फिर उन्हें तोड़कर पुलिस के ऊपर फेंक रही है। हरियाणा पुलिस ने हा कि यह एक साजिश है क्योंकि वे कैरी बैग में पत्थर लेकर आए थे और उन्होंने अपना चेहरा भी ढक लिया था।
13 फरवरी को दिल्ली में किसान संगठन द्वारा आंदोलन किए जाने की तैयारी है। इससे पूर्व हरियाणा सरकार ने पंजाब से सटी सीमाओं को सील कर दिया है। हरियाणा प्रशासन ने खिन्नौरी, डब्बवाली और शंभु बॉर्डर को सील कर दिया है।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह में पुलिस अलर्ट हो गई है। यहां किसी भी तरह की व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
बीते महीने खबर आई थी कि बिट्टू बजरंगी के भाई को कथित तौर पर त करीब 01 बजे कम से कम 5 लोगों ने कथित रूप से हमला किया और उसपर ज्वलनशील तरल पदार्थ डालकर आग लगा दी थी।
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक नाबालिग नौकरानी के साथ एक परिवार ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। लोहे की रॉड और हथौड़े से पीटने के बाद लड़की को नग्न कर दिया और कुत्ते भी कटवाया। यहां तक कि उसे खाना भी नहीं दिया।
हरियाणा के नूंह जिले में हुई पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा है। बता दें कि यह पत्थरबाजी गुरुवार को की गई थी। इस घटना में आठ महिलाएं घायल हो गई थीं।
फरीदाबाद पुलिस ने हत्या के आरोपी को यमुना नदी में कूदकर गिरफ्तार किया है। वहीं इस तरह से आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सभी लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।
संपादक की पसंद