महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक सनकी प्रेमी ने ब्रेक अप के बाद अपनी प्रेमिका के नए प्रेमी पर जिलेटिन, डेटोनेटर और बिजली के तारों की मदद बम तैयार कर उससे हमला कर दिया।
सीरिया में हुए बम घमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। बम धमाका तुर्की समर्थक बलों की तरफ से कब्जा किए गए उत्तरी सीरियाई शहर के एक प्रमुख बाजार में हुआ है।
बीते दिनों खैबर पख्तूनख्वा के शांगला की बिशाम तहसील में विस्फोटक से भरे एक वाहन ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी थी जिसके बाद भीषण धमाका हुआ। इसमें 5 चीनी नागरिक मारे गए थे।
ईस्टर ब्लास्ट मामले में सिरिसेना पर आरोप लगाया गया था और उन्हें एक विशेष समिति ने दोषी पाया। बाद में, उन्हें हमले के पीड़ितों के रिश्तेदारों को मुआवजे के तौर पर 10 करोड़ देने का आदेश दिया गया। उन्होंने अभी तक इसका केवल एक हिस्सा ही चुकाया है।
मुंबई पुलिस ने 4 नवंबर 1993 को मुंबई की कोर्ट में 10 हजार से अधिक पन्नो का आरोपपत्र दाखिल किया। इसके बाद केस सीबीआई के पास पहुंचा। धमाकों के आरोप में 100 से अधिक लोगों को दोषी पाया गया।
नए राष्ट्रपति का चुनाव होते ही पाकिस्तान एक बार फिर बम धमाके से दहल गया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए भीषण बम ब्लास्ट में कम से कम 2 लोग मारे गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। यह धमाका पाकिस्तान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के शपथ ग्रहण से पहले हुआ है।
बम धमाके को अंजाम देने के बाद संदिग्ध बेंगलुरू से कई बस बदलकर बल्लारी पहुंचा था। 1 मार्च की शाम 8 बजे से 9 बजे के बीच इसे बल्लारी बस स्टेंड पर देखा गया।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर अलंकृत कैफे में हुए ब्लास्ट का वीडियो 'एक्स' पर साझा करने वाले शुरुआती लोगों में से एक थे। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था, दोपहर एक बजे, मैं रामेश्वरम कैफे ब्रुकफील्ड में दोपहर को खाना खा रहा था और कैफे के अंदर एक बड़ा विस्फोट हुआ।
हैरानी की बात ये भी है कि इस आरोपी ने ब्लास्ट करने से पहले कैफे में रवा इडली का कूपन भी लिया था। उसने धमाके के लिए टाइमर लगा रखा था। ब्लास्ट पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि आरोपी को सजा दी जाएगी।
बेंगलुरू ब्लास्ट की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वाड, राज्य पुलिस और एनआईए की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। इस ब्लास्ट का पूरा वीडियो भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं क्या है अब तक का अपडेट।
आज 1993 सीरियल बम धमाकों के मामले में अजमेर कोर्ट अपना फैसला सुना दिया है। तीन आरोपियों को टाडा कोर्ट में पेश कर किया गया है। इसके बाद फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने अब्दुल करीम टुंडा को बरी कर दिया है।
पीएम मोदी गुरुवार को विकसित भारत विकसित राजस्थान कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस के शासनकाल को याद किया और कहा कि तब देश में केवल घोटाले और बम धमाकों की ही चर्चा होती थी।
इजराइली सैनिकों ने गाजा के मुख्य अस्पताल पर फिर से धावा बोल दिया। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अस्पताल पर दनादन गोले भी बरसाए गए। इसकी चपेट में आने से 1 मरीज की मौत हो गई। जबकि 6 मरीज घायल हो गए।
चेन्नई से मुंबई आ रही थी इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई की एयरपोर्ट पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन ने अपने देश के बच्चों को बमबारी करने और परमाणु हमले से बचने की ट्रेनिंग देने का ऐलान किया है। इसके लिए रूसी सरकार ने बकायदा पाठ्यक्रम भी बनाया है। इस पाठ्यक्रम को स्कूलों में आगामी सितंबर माह से लागू कर दिया जाएगा। रूस की इस तैयारी को लेकर यूक्रेन समेत अन्य यूरोपीय देश भी अलर्ट हो रहे हैं
उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के साथ पुनर्एकीकरण के प्रतीक को बम से उड़वाकर सनसनी पैदा कर दी है। किम ने पहले इसे अपनी "आंखों की किरकिरी" कहा था। इसके बाद "आर्क ऑफ रीयूनिफिकेशन" के इस स्मारक को उड़ा दिया गया। इसके बाद किम ने कहा कि दक्षिण कोरिया उनका दुश्मन नंबर 1 है। अब पुनर्मिलन कभी नहीं हो सकता।
पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले विस्फोट और हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बलूचिस्तान में बम विस्फोट की खबर मिल रही है।
पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले अशांत बलूचिस्तान प्रांत जोरदार बम धमाकों से दहल गया है। बताया जा रहा है कि कम से कम 10 बम और ग्रेनेड से हमला किया गया। ये बम चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) पर फुटपाथ पर रखे थे। इनमें से एक बम फट जाने से एक व्यक्ति का शरीर क्षत-विक्षत हो गया और मौत हो गई।
एक मेल के जरिए दिल्ली आर के पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूल के सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया है। साथ ही पूरे स्कूल परिसर की जांच की जा रही है।
पाकिस्तान में बम धमाके में पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के तीत सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई है। धमाका बलूचिस्तान में हो रही एक रैली में हुआ।
संपादक की पसंद