जापान में एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते बचा है। 200 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहे एक विमान में अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, तब जाकर यात्रियों की जान बच सकी।
उड़ते हुए विमान में पेशाब कांड की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया के एक विमान में हवाई यात्री ने पेशाब करके हंगामा मचा दिया। यात्री ने एक महिला और उसकी बेटी के सामने ही अपनी पैंट खोलकर पेशाब करने लगा। महिला ने इसकी शिकायत भी विमान के स्टॉफ से की। अब अदालत ने उस पर जुर्माना लगाया है।
थाईलैंड में भीषण जहाज हादसे की खबर सामने आ रही है। आज तड़के एक जहाज के उड़ान भरने के बाद अचानक उसमें आग लग गई। इससे बीच हवा में ही यात्रियों की जान आफत में पड़ गई। इसके बाद यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए जो कदम उठाया वो दुनिया में एक नजीर बन गया। सभी यात्री समुद्र में कूद गए।
लेटेस्ट निर्देश भीड़भाड़ और फ्लाइट में देरी की बढ़ती घटनाओं के बीच आया है, जिसके चलते यात्री लंबे समय तक विमान में चढ़ने के बाद फंसे रहते हैं। गाइडलाइन 30 मार्च को एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को जारी किए गए थे और अब लागू हैं।
अगर कोई परिवार एक साथ बैठना चाहता है, तो टिकट की कीमत से अधिक खर्च करना पड़ता है क्योंकि अधिकतर सीटें 200 रुपये से 2,000 रुपये के अतिरिक्त भुगतान पर उपलब्ध होती हैं।
अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे व्यक्ति ने अचानक बीच हवा में ही इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया। गनीमत रही कि अन्य सहयात्रियों ने उसे पकड़ लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
अकासा एयर ने बृहस्पतिवार को 150 विमान का ऑर्डर देने की घोषणा की। इसके साथ ही तीन भारतीय विमानन कंपनियों ने मिलकर एक साल के भीतर कुल 1,120 विमानों का ऑर्डर दिया है। दो साल से भी कम पुरानी अकासा एयर ने 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए पुष्ट ऑर्डर दिया है। इसमें 737 मैक्स-10 और 737 मैक्स 8-200 विमान शामिल हैं।
सितंबर, 2023 में यह आंकड़ा 1.22 करोड़ यात्रियों का था। इंडिगो ने अक्टूबर महीने में 79.07 लाख यात्रियों ने सफर कराया। एयर इंडिया की डोमेस्टिट मार्केट में हिस्सेदारी बढ़कर 10.5 प्रतिशत हो गई।
25 मार्च, 2020 को शुरू हुए COVID-19 महामारी के चलते लॉकडाउन को देखते हुए कई शिड्यूल कॉमर्शियल फ्लाइट सर्विस को एक निश्चित अवधि के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।
ब्रिटेन में उस वक्त सभी हवाई अड्डों पर उड़ानों पर ब्रेक लग गया, जब अचानक एयर नेटवर्क फेल हो गया। इससे हजारों यात्री विभिन्न हवाई अड्डों पर फंसे रहे। बहुस से यात्रियों को दूसरे देशों के एयरपोर्ट और विमानों में ही रात काटनी पड़ी। ब्रिटेन में इस घटना से खलबली मच गई। हवाई नेटवर्क के हैक होने की भी बात कही जा रही है।
किफायती एयरलाइन इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी मई, 2022 के 57.5 प्रतिशत से बढ़कर पिछले महीने 61.4 प्रतिशत हो गई।
नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में विमानन क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिंधिया ने कहा कि भारत में 2014 तक 74 हवाई अड्डे (हेलीपोर्ट और जलीय विमानपत्तन समेत) थे और अब यह संख्या दोगुनी होकर 148 हो गयी है।
गो फर्स्ट ने कहा कि ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से टिकट खरीदने वाले यात्रियों को भी उनके मूल खाते में पैसा मिल जाएगा। हालांकि, ग्राहक अधिक जानकारी के लिए ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर से संपर्क कर सकते हैं।
कोरोना महामारी के दौरान विमानन कंपनियों को करीब 2 साल तक भारी घाटा उठाना पड़ा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते करीब तीन साल में विमानन कंपनियों को 200 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ।
Pune to Changi Singapore Airport Direct Flight: महाराष्ट्र के पुणे शहर का अब सीधा जुड़ाव सिंगापुर के चांगी से हो गया है। चांगी से पुणे के बीच अब सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी गई है। इससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा।
इंडिगो द्वारा ट्वीट की गई सलाह के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ है और चेक-इन और बोर्डिंग का समय सामान्य लंबा रहने के आसार हैं।
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को ‘डिजियात्रा’ ऐप पर पंजीयन करवाना होगा और अपना विवरण देना होगा।
ATF Price: हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस सिलेंडर और ATF के दाम में बदलाव होता है। इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में कमी की गई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अभी भी वही है।
Air passengers: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या सात से 10 वर्षों में दोगुनी होकर 40 करोड़ होने की उम्मीद है। महामारी से पहले भारत में हवाई यात्रियों की संख्या करीब 20 करोड़ थी।
IGI Airport Parking: इंदिरागांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डा (आइजीआइ) से यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब यहां खड़े होने वाले निजी वाहनों को शुल्क में छूट प्रदान की गई है। मगर यह सिर्फ कुछ मिनटों के लिए है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़