Friday, March 29, 2024
Advertisement

दो स्कॉर्पियो आ जाएंगी Harley-Davidson की इस ‘ट्राइक’ की कीमत में, जानें खास बातें

हार्ली-डेविडसन की बाइक्स किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कंपनी ट्राइक्स भी बनाती है...

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 15, 2017 15:56 IST
Harley-Davidson 2018 TRI GLIDE ULTRA- India TV Hindi
Harley-Davidson 2018 TRI GLIDE ULTRA

न्यूयॉर्क: हार्ली-डेविडसन की बाइक्स किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कंपनी ट्राइक्स भी बनाती है। जी हां, ट्राइक्स मतलब तीन पहियों वाली मोटरसाइकिल। आज हम आपसे हार्ली की ट्राइक के बारे में ही बात करेंगे। इसका नाम है Harley-Davidson 2018 TRI GLIDE ULTRA। भारत में हार्ली-डेविडसन के कई मॉडल बेचे जा रहे हैं, लेकिन यह अभी तक उपलब्ध नहीं है। फिर भी, आइए जानते हैं कि ऐसा क्या खास है इस ट्राइक में, जो इसे ऐडवेंचर टूरिज्म के शौकीन लोगों की खास पसंद बनाती है।

Harley-Davidson 2018 TRI GLIDE ULTRA में ट्विन-कूल्ड मिलवाउकी एट 107 इंजन लगाया गया है। 107 क्यूबिक इंच का यह इंजन 114 ft-lb तक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसके इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। हार्ली की यह ट्राइक 105.1 इंच लंबी और 27.1 इंच ऊंची है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 4.9 इंच और वीलबेस 65.7 इंच है। इस ट्राइक में आपके मनोरंजन का भी खास ख्याल रखा गया है और यह Boom! Box 6.5GT इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है। Harley-Davidson 2018 TRI GLIDE ULTRA में 4 स्पीकर दिए गए हैं।

Harley-Davidson 2018 TRI GLIDE ULTRA

Harley-Davidson 2018 TRI GLIDE ULTRA

Harley-Davidson 2018 TRI GLIDE ULTRA

Harley-Davidson 2018 TRI GLIDE ULTRA में AM और FM की सुविधा भी मौजूद है। इसके अलावा एसडी कार्ड, फ्लैश ड्राइव और एमपी3 वाया यूएसबी कनेक्शन की सुविधा भी मौजूद है। यानी की लंबी दूरी की यात्रा में भी आपके बोर होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इन सबके अलावा हैंड्स फ्री मोबाइल फोन वाया ब्लूटूथ भी मौजूद है। अमेरिका में इस ट्राइक की कीमत 34,499 डॉलर (लगभग 22 लाख रुपये) है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Tech News News in Hindi के लिए क्लिक करें टेक सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement