Friday, April 19, 2024
Advertisement

इंग्लैंड को हराकर भारत कबड्डी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा

कबड्डी विश्व कप में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान भारतीय टीम ने मंगलवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में इंग्लैंड को 51 अंकों के अंतर से करारी माते देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

IANS IANS
Published on: October 18, 2016 23:28 IST
Kabaddi, world cup, India, England- India TV Hindi
Image Source : PTI Kabaddi world cup

अहमदाबाद। कबड्डी विश्व कप में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान भारतीय टीम ने मंगलवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में इंग्लैंड को 51 अंकों के अंतर से करारी माते देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

भारत ने इंग्लैंड को ग्रुप-ए के मैच में 69-18 से हराया। इंग्लैंड ने मैच का पहला अंक हासिल किया, लेकिन भारत ने तुरंत वापसी की। स्कोर 2-2 से बराबरी पर था। यहां संदीप नरवाल ने सफल रेड मारते हुए भारत की झोली में तीन अंक डाले और उसे 5-3 से आगे कर दिया। यहां से भारतीय टीम ने पलट कर नहीं देखा और पहले हाफ की समाप्ति तक उसने इंग्लैंड पर 45-6 से अपना शिकंजा कस लिया।

दूसरे हाफ में भी इंग्लैंड भारतीय चुनौती से पार नहीं पा सका और अपने खाते में सिर्फ 12 अंक ही जोड़ सका। वहीं भारत ने इस हाफ में 24 अंक अपने नाम किए। भारत के लिए प्रदीप नरवाल ने सर्वाधिक 13 अंक हासिल किए। उन्होंने यह सभी अंक रेड से हासिल किए। अजय ठाकुर ने 11 अंक अपने खाते में जोड़े। इंग्लैंड के लिए कप्तान सोमेश्वर कालिया ने सबसे ज्यादा सात अंक जोड़े।

भारत ने रेड से 43 और इंग्लैंड ने 17 अंक जोड़े। मेजबानों ने टैकल से 12 अंक अपने खाते में डाले। वहीं इंग्लैंड सिर्फ एक ही टैकल अंक हासिल कर सकी। भारत ने ऑल आउट से 10 अंक अर्जित किए। उसे चार अतिरिक्त अंक भी मिले। इंग्लैंड इन दोनों जगह अपना खाता नहीं खोल सका।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement