Friday, April 26, 2024
Advertisement

साइकिलिंग: भारत ने ट्रैक एशिया कप में 11 पदक जीते

नई दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को यहां समाप्त ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग मीट में कुल 11 पदक हासिल किए। आईजी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित टूर्नामेंट के अंतिम दिन भारत ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और

IANS IANS
Updated on: November 20, 2015 21:04 IST
साइकिलिंग: भारत ने...- India TV Hindi
साइकिलिंग: भारत ने ट्रैक एशिया कप में 11 पदक जीते

नई दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को यहां समाप्त ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग मीट में कुल 11 पदक हासिल किए। आईजी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित टूर्नामेंट के अंतिम दिन भारत ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और पांच कांस्य पदकों के साथ अपने अभियान का समापन किया।

पदक तालिका में भारत तीसरे स्थान पर रहा। दक्षिण कोरिया ने छह स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। उज्बेकिस्तान ने तीन स्वर्ण और चार रजत के साथ तीसरा स्थान पाया।

अंतिम दिन भारत ने कुल दो स्वर्ण और तीन कांस्य जीते। भारत की युवा स्टार देबोराह हेराल्ड ने महिलाओं की इलीट स्प्रिंट स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement