Thursday, April 25, 2024
Advertisement

एशियाई खेल 2018: भारत ने पैराग्लाइडिंग से नाम वापस लिया, जानिए क्या है वजह

भारत ने इंडोनेशिया में शनिवार से शुरू होने जा रहे 18वें एशियाई खेलों में पैराग्लाइडिंग स्पर्धा से अपना नाम वापस ले लिया है। 

IANS Reported by: IANS
Published on: August 17, 2018 19:07 IST
पैराग्लाइडिंग- India TV Hindi
Image Source : GETTY पैराग्लाइडिंग

जकार्ता। भारत ने इंडोनेशिया में शनिवार से शुरू होने जा रहे 18वें एशियाई खेलों में पैराग्लाइडिंग स्पर्धा से अपना नाम वापस ले लिया है। भारत के साथ फिलिपींस ने भी इस स्पर्धा से नाम वापस लिया है। ऐसे में कुल 18 देश ही इस स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। 

इंडोनेशियाई एयरो स्पोर्ट फेडरेशन (एफएएसआई) के जनसंपर्क टेगोर सियागोन ने कहा, "भारत और फिलिपींस ने एशियाई खेलों में पैराग्लाइडिंग स्पर्धा से नाम वापस लिया है, क्योंकि उनके ओलम्पिक परिषदों ने उनकी भागीदारी को अस्वीकार कर दिया है।"

इस स्पर्धा में अब अफगानिस्तान, चीन, कुवैत, इंडोनेशिया, हांगकांग, चीन, ईरान, जापान, कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, लाओ पीडीआर, मंगोलिया, नेपाल, पाकिस्तान, सिंगापुर, ताइवान, कतर और सऊदी अरब हिस्सा लेंगे। 

सियागोन ने कहा कि भारत द्वारा इस स्पर्धा से नाम वापस लिए जाने की जानकारी उन्हें भारत के पैराग्लाइडिंग पायलेट विजय सोनी ने दी। सोनी ने कहा कि भारत का नाम वापस लिए जाने के पीछे वित्तीय समस्या नहीं, बल्कि भारतीय प्रतिस्पर्धियों का स्वर्ण पदक घर न ला पाने का अंदेशा है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement