Thursday, March 28, 2024
Advertisement

विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में ये कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर

विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं।

India TV Sports Desk Edited by: India TV Sports Desk
Updated on: August 20, 2018 18:18 IST
विनेश फोगाट- India TV Hindi
विनेश फोगाट

जाकार्ता: भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन 50 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापानी की युकी इरी को 6-2 से मात देते हुए पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं। पिछले एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली विनेश ने इन खेलों में शानदार प्रदर्शन कर अपने पदक का रंग बदला। 

भारत की विनेश ने पहले राउंड में आते ही चार अंक ले लिए और जापानी खिलाड़ी पर दबाव बना दिया। विनेश ने पहले राउंड में 4-0 की बढ़त ले ली थी। 

दूसरे राउंड में विनेश ने समय बिताते हुए शानदार डिफेंस के साथ अपनी बढ़त को कायम रख स्वर्ण जीता और जापानी खिलाड़ी को सिर्फ एक अंक ही मिला। अंतिम 30 सेकेंड में विनेश ने दो अंक लेते हुए अपनी ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement