Thursday, April 25, 2024
Advertisement

IPL 2018 MI VS SRH: मुंबई इंडियंस की शर्मनाक हार, सनराइजर्स ने 31 रन से दी मात

मुंबई ने 5 मैच खेले हैं और एक में उसे जीत नसीब हुई है. उसे इस बात का मलाल रहेगा कि हर बार उसे आख़िरी ओवर में हार मिली है.आज एक बार फिर मुंबई अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में अपना छठा मुक़ाबला खेलेगी और उनके सामने है सनराइज़र्स हैदराबाद.

India TV Sports Desk Reported by: India TV Sports Desk
Updated on: April 24, 2018 23:58 IST
सनराइजर्स हैदराबाद- India TV Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक रोचक मुकाबले में 31 रनों से हरा दिया। मुंबई को जीत के सिर्फ 119 रनों की जरूरत थी, लेकिन वो इस आसान से लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 18.5 ओवरों में सिर्फ 87 रनों पर ही ढेर हो गई। 

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या ने 24 रनों का योगदान दिया। 

हैदराबाद के लिए सिद्धार्थ कौल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। राशिद खान और बासिल थम्पी ने दो-दो विकेट लिए। शाकिब अल हसन, संदीप शर्मा और मोहम्मद नबी को एक-एक सफलता मिली। 

इससे पहले, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने हैदराबाद को 18.4 ओवरों में 118 रनों पर ही ढेर कर दिया।

हैदराबाद के लिए केन विलियमसन ने 29 रन बनाए। यूसुफ पठान ने भी 29 रनों का अहम योगदान दिया। विलियमसन ने 21 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए जबकि पठान ने 33 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया।

मुंबई के लिए मिशेल मैक्लेघन, मयंक मारकंडे, हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान को एक सफलता मिली। 

  • मुंबई इंडियंस की शर्मनाक हार, सनराइजर्स ने 31 रन से दी मात
  • 23:39 IST मुंबई इंडियंस को लगा 9वां झटका, हार्दिक पंड्या आउट
  • 23:38 IST हार्दिक पंड्या 19 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर आउट... 118 डिफेंड कर रहे हैं सनराइजर्स
  • 23:24 IST मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों में 39 रन चाहिए
  • 23:33 IST राशिद खान ने 17वां ओवर मेडन डाला..मुंबई बैकफुट पर... 
  • 23:30 IST मुंबई इंडियंस को लगा 8वां झटका, मार्केंडय आउट
  • 23:26 IST मुंबई इंडियंस को लगा 7वां झटका, मैक्कलेनघन आउट...खाता भी नहीं खोल पाए
  • 23:24 IST हार्दिक पंड्या और मिशेल मैक्लेनघन क्रीज पर हैं...सिद्धार्थ कौल डाल रहे हैं 16वां ओवर
  • 23:20 IST मुंबई इंडियंस को लगा छठा झटका, सूर्यकुमार यादव आउट... 34 रन बनाए उन्होंने... बेसिल थंपी ने राशिद खान के हाथों कैच आउट करवाया
  • 23:19 IST 33 गेंदों में 43 रन चाहिए मुंबई इंडियंस को... सूर्यकुमार और हार्दिक क्रीज पर
  • 23:08 IST पोलार्ड 9 रन बनाकर आउट, राशिद खान ने दिलाई मुंबई को बड़ी सफलता
  • 23:00 IST मुंबई इंडियंस को लगा चौथा झटका, क्रुणाल आउट
  • 22:52 IST मुंबई के बल्लेबाजों को टिककर खेलना होगा
  • 22:47 IST मुंबई के 50 रन पूरे हो चुके हैं, लेकिन ओवर भी 9 हो चुके हैं
  • 22:42 IST सूर्यकुमार यादव अब अपने हाथ खोलते नजर आ रहे हैं
  • 22:38 IST सूर्यकुमार यादव और क्रुणाल पंड्या पर टीम को मजबूत स्थिति मेंं पहुंचाने की जिम्मेदारी है
  • 22:35 IST मुंबई इंडियंस के भी 3 विकेट गिर चुके हैं और टीम संकट में नजर आ रही है
  • 22:27 IST मुंबई इंडियंस को लगा तीसरा झटका, रोहित आउट
  • 22:07 IST मुंबई को पहला झटका, लुइस ने 5 रन बनाकर आउट, संदीप शर्मा ने लिया विकेट
  • 22:05 IST सूर्य कुमार यादव ने दूसरे ओवर करने आए नबी की पहली गेंद पर स्वीप कवर पर चौका लगाया 
  • 22:00 IST एविन लुइस और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर
  • 21:45- मुस्ताफिजुर रहमान पारी का 19वां ओवर लेकर। तीसरी गेंद को पठान ने डीप मिड विकेट के ऊपर से छह रनों के लिए भेजा। आखिरी गेंद पर पठान आउट। हैदराबाद 118 पर ऑल आउट
  • 21:41- बुमराह अपना चौथा और पारी का 18वां ओवर कराते हुए। चौथी गेंद पर पठान ने गेंदबाज के बगल से शॉट खेला और 2 रन लिए। ओवर में सिर्फ 3 रन आए।
  • 21:36- मुस्ताफिजुर रहमान अपना तीसरा ओवर कराते हुए। मुस्ताफिजुर ने लगातार 3 गेंदें खाली फेंकी और पांचवीं गेंद पर सिद्धार्थ कौल रन आउट हो गए। हैदराबाद का 9वां विकेट गिरा। मुस्ताफिजुर के ओवर में सिर्फ 1 रन।
  • 21:29- मार्कंडे ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर थंपी को क्लीन बोल्ड किया। मुंबई के गेंदबाजों ने आज शुरुआत से ही मैच में अपना दबदबा बना रखा है और बेहतरीन गेंदबाजी की है। सिद्धारथ कौल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। मार्कंडे का एक और शानदार ओवर खत्म। ओवर में कुल 2 रन और 1 विकेट।
  • 21:24- मुस्तापिजुर रहमान अपना दूसरा ओवर लेकर। मुस्ताफिजुर रहमान ने शानदार ओवर फेंका और सिर्फ 4 रन दिए।
  • 21:19- बुमराह को गेंदबाजी में लाया गया है। दूसरी गेंद पर पठान ने 1 रन लिया और इसके साथ ही हैदराबाद के 100 रन पूरे। तीसरी गेंद पर बुमराह ने राशिद को आउट किया। मुंबई को सातवीं सफलता मिलती हुई। थंपी क्रीज पर आए हैं। बुमराह के ओवर में सिर्फ 4 रन और 1 विकेट।
  • 21:10- क्रुणाल पंड्या अपना दूसरा और पारी का 13वां ओवर लेकर। चौथी गेंद पर पठान ने काफी देर बाद चौका जड़ा। एक और अच्छे ओवर का अंत होता हुआ। ओवर में कुल 11 रन।
  • 21:07- मार्कंडे ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर नबी को क्लीन बोल्ड किया। हैदराबाद का छठा विकेट गिरा। राशिद खान को गेंदबाजी में लाया गया है। मार्कंडे का भी कसी हुआ ओवर, सिर्फ 2 रन और 1 विकेट।
  • 21:03- क्रुणाल पंड्या को गेंदबाजी में लाया गया है। क्रुणाल ने बेहद कसा हुआ ओवर फेंका और ओवर में सिर्फ 3 रन दिए।
  • 21:00- आखिरी गेंद पर पठान के खिलाफ LBW की अपील को अंपायर ने ठुकाराय। लेकिन रोहित ने रिव्यू लेने का फैसला लिया। रिव्यू में भी हैदराबाद के पक्ष में फैसला।
  • 20:59- मयंक मार्कंडे को गेंदबाजी में लाया गया है। पहली ही गेंद पर नबी ने शानदार शॉट खेला और गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर 4 रनों के लिए चली गई। तीसरी गेंद पर पठान ने चतुराई भरा शॉट खेला और गेंद फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चली गई। ओवर में कुल 11 रन आए।
  • 20:55- पंड्या ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन का विकेट झटका। हैदराबाद की टीम अब पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई है। मोहम्मद नबी क्रीज पर आए हैं। पंड्या की चौथी गेंद को नबी ने 4 रनों के लिए भेजा। पंड्या के ओवर में कुल 8 रन और 1 विकेट।
  • 20:51-  लाइव मैच में सचिन ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया
  • 20:47- मुस्ताफिजुर को गेंदबाजी में लाया गया है। पहली ही गेंद पर विलियमसन ने शानदार शॉट लगाया और टीम के खाते में 4 रन जुड़े। चौका खाने के बाद मुस्ताफिजुर रहमान अच्छी लाइन पर गेंदबाजी कर रहे हैं। ओवर में कुल 7 रन।
  • 20:41- हार्दिक पंड्या गेंदबाजी जारी रखते हुए। मौजूदा आईपीएल में पहली बार है जब किसी टीम ने पावरप्ले में 4 विकेट खो दिए हैं। दूसरी गेंद को विलियमसन ने बाउंड्री के बाहर 4 रनों के लिए भेजा। पंड्या अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। ओवर में कुल 5 रन।
  • 20:37- मैक्लेनघन पारी का छठा और अपना तीसरा ओवर कराते हुए। तीसरी गेंद पर शाकिब अल हसन रन आउट हो गए। मुंबई की टीम का पलड़ा बहुत ज्यादा भारी हो गया है। यूसुफ पठान क्रीज पर आए हैं। अब हैदराबाद को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है। आखिरी गेंद पर हैदराबाद को बाई के रूप में 4 रन मिले। ओवर में कुल 6 रन।
  • 20:31- हार्दिक पंड्या को गेंदबाजी में लाया गया है। पहली गेंद ने विलियमसन के बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और गेंद चौके के लिए चली गई। चौथी गेंद पर पंड्या ने पांडे को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। शाकिब नये बल्लेबाज आए हैं। ओवर में कुल 7 रन और 1 विकेट।
  • 20:23- मैक्लेनघन अपना दूसरा ओवर लेकर। दूसरी गेंद को मनीष पांडे ने 4 रनों के लिए भेजा। मैक्लेनघन 2 विकेट लेने के बाद थोड़ा लय भटकते दिख रहे हैँ। आखिरी गेंद पर मनीष पांडे का एक और चौका। ओवर में कुल 10 रन।
  • 20:18- मनीष पांडे नये बल्लेबाज क्रीज पर आए हैं।बुमराह गेंदबाजी जारी रखते हुए। तीसरी गेंद को मनीष पांडे ने चार रनों के लिए भेजा। बुमराह ने चौका खाने के बाद अच्छी ओवर फेंका। 
  • 20:13- दूसरा ओवर मिचेल मैक्लेनघन कराते हुए। दूसरी गेंद पर मैकलेनघन ने वाइड फेंकी और गेंद चौके के लिए चली गई। अगली गेंद पर धवन ने चौका जड़ा। चौथी गेंद पर मैक्लेनघन ने धवन को क्लीन बोल्ड किया। हैदराबाद का पहला विकेट गिरा। साहा नये बल्लेबाज आए हैं। आखिरी गेंद पर साहा भी आउट हो गए। मुंबई की बेहतरीन शुरुआत।
  • 20:04- जसप्रीत बुमराह पहला ओवर कराते हुए। केन विलियमसन ने तीसरी गेंद को चार रनों के लिए भेजा। चौथी गेंद पर भी विलियमसन ने शानदार चौका जड़ा। ओवर से कु 10 रन।
  • 20:00- दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतर चुके हैं
  • 19:39- सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शिखर धवन की वापसी हुई है। टीम में मोहम्मद नबी, बसिल थंपी को भी जगह दी गई है।
  • 19:35-  मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव, एविन लुईस, ईशान किशन, रोहित शर्मा, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, मिचेल मैक्लेनघन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, मुस्ताफिजुर रहमान।
  • 19:30-  मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के इतिहास में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस की ये सबसे ख़राब शुरुआत है. मुंबई ने 5 मैच खेले हैं और एक में उसे जीत नसीब हुई है. उसे इस बात का मलाल रहेगा कि हर बार उसे आख़िरी ओवर में हार मिली है.आज एक बार फिर मुंबई अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में अपना छठा मुक़ाबला खेलेगी और उनके सामने है सनराइज़र्स हैदराबाद. 

मुंबई इंडियंस की नज़र इस मैच को जीतकर हैदराबाद से मिली हार का बदला लेने पर होगी. इस सीज़न में पिछली बार इन दोनों टीमों के बीच मुक़ाबला हैदराबाद में हुआ था, जहां आख़िरी गेंद पर हैदराबाद ने मुंबई को शिकस्त दी थी. वैसे भी मुंबई को मुंबई में हैदराबाद ने अब तक कभी भी नहीं हराया है। वानखेड़े पर अब तक मुंबई और हैदराबाद के बीच 3 मुक़ाबले हुए हैं और तीनों ही मुक़ाबले मुंबई ने जीते हैं. वैसे आंकड़ों पर नज़र डाले तो सनराइज़र्स का पलड़ा भारी है. हैदराबाद ने 11 मैचों में 6 बार मुंबई को मात दी है. लिहाज़ा हैदराबाद की नज़र इस मैच को जीतकर अपने आंकड़े और भी बेहतर करते हुए वानखेड़े पर इतिहास रचने की होगी.

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement