Saturday, April 20, 2024
Advertisement

जब स्टेज पर पहुंचते ही एम एस धोनी के सजदे में झुक गया नन्हा फैन, धोनी ने लगाया गले

महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त हैं।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: March 20, 2018 18:24 IST
एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी हर किसी के सर चढ़कर बोलती है। धोनी हर वर्ग के चहेते हैं। फिर चाहे वो किसी भी उम्र के लोग क्यों ना हों। हाल ही में एक ईवेंट में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। दरअसल, धोनी एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान स्टेज पर एक बच्चे को धोनी के हाथों सम्मानित होने के लिए बुलाया गया। जैसे ही वो बच्चा स्टेज पर पहुंचा वैसे ही वो धोनी के पैरों पर गिर पड़ा।

धोनी के लिए बच्चे की इस हरकत ने दर्शा दिया था कि वो धोनी को कितना प्यार और उनका कितना सम्मान करता है। हालांकि बाद में धोनी ने बच्चे को उठाया और उसे अपने गले लगा लिया। आपको बता दें कि धोनी को निदाहास ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया से आराम दिया गया था और इस कारण वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। 

धोनी फिलहाल आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त हैं और वो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने 2 बार आईपीएल का खिताब जीता है और टीम का इरादा इस बार भी खिताब को अपने नाम करने का होगा। 2 साल के बैन के बाद इस साल चेन्नई की टीम नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement