Thursday, March 28, 2024
Advertisement

विंटर ओलंपिक में 17 साल के गेरार्ड ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

अमेरिका के सत्रह वर्षीय स्नोबोर्डर रेड गेरार्ड ने आज यहां प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक में अमेरिका को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। गेरार्ड इन खेलों में इस शताब्दी (साल 2000 से) में जन्म लेने वाले पहले पदक विजेता बने।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: February 12, 2018 16:19 IST
 रेड गेरार्ड - India TV Hindi
रेड गेरार्ड

प्योंगचांग: अमेरिका के सत्रह वर्षीय स्नोबोर्डर रेड गेरार्ड ने प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक में अमेरिका को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। गेरार्ड इन खेलों में इस शताब्दी (साल 2000 से) में जन्म लेने वाले पहले पदक विजेता बने। 29 जुलाई 2000 को जन्में गेरार्ड शीतकालीन ओलंपिक के दूसरे सबसे युवा पदक विजेता हैं। 

इस युवा खिलाड़ी ने स्लोपस्टाइल में अंतिम प्रयास में 87.16 अंक के साथ स्नोबोर्ड लैंड कर पहला स्थान हासिल किया। इस तरह उन्होंने कनाडा के मैक्स पैरट और मार्क मैकमोरिस को पीछे छोड़ा जिन्होंने रजत और कांस्य पदक अपनी झोली में डाले। 

मैकमोरिस ने जीवटता का परिचय देते हुए कांस्य पदक जीता। पिछले साल स्नोबोर्डिंग दुर्घटना में उनकी 17 हड्डियां टूट गयी थी और फेफड़ों में काफी चोट आयी थी। मौत को मात देकर उन्हों खेल में शानदार वापसी की। मैकमोरिस ने चार साल पहले सोच्ची में भी कांस्य पदक जीता था, जिससे यह उनका दूसरा कांसा रहा। 

पुरुषों की स्कीआथलॉन में नार्वे के सिमेन हेगस्टाड क्रुइगेर ने स्वर्ण पदक जीता। स्पर्धा की शुरूआत में लड़खड़ा कर गिरने वाले क्रुइगेर ने शानदार वापसी की। पुरुषों के 5000 मीटर स्पीड स्केटिंग में अपना दबदबा कायम रखते हुए नीदरलैंड के स्वेन क्रामेर ने लगातार तीसरा स्वर्ण जीता। 10 किलोमीटर स्प्रिंट बियाथलॉन में जर्मनी के अर्नड पीफ्फर ने फ्रांस के मार्टिन फोरकाडे को पछाड़ कर स्वर्ण आपने नाम किया।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement