Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

नागपुर टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका के सामने 310 रनों का लक्ष्य, डे 2

नागपुर: भारतीय क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के सामने 310 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 46.3 ओवरों

India TV Sports Desk India TV Sports Desk
Updated on: November 26, 2015 16:36 IST
दक्षिण अफ्रीका के...- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका के सामने 310 रनों का लक्ष्य

नागपुर: भारतीय क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के सामने 310 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 46.3 ओवरों का सामना करते हुए 173 रन बनाए। उसने अपनी पहली पारी में 215 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 79 रनों पर समेट दी थी। पहली पारी के आधार पर उसे 136 रनों की बढ़त मिली थी।

दूसरी पारी में भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे अधिक 39 रन बनाए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 31 और रोहित शर्मा ने 23 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में इमरान ताहिर ने पांच विकेट लिए जबकि मोर्ने मोर्कल को तीन सफलता मिली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने में अभी भी 16 ओवर बचे हैं।

इससे पहले, भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मैदान में भारतीय फिरकी के सामने नाचते नज़र आए। रविचंद्रन अश्विन (32-5) के नेतृत्व में भारतीय स्पिनरों ने यहां के विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच दूसरे दिन गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 79 रनों पर समेट दी। भारत को पहली पारी के आधार पर 136 रनों की बढ़त मिली है। भारत ने अपनी पहली पारी में 215 रन बनाए थे।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement