Thursday, April 18, 2024
Advertisement

नागपुर टेस्ट: भारत ने द. अफ्रीका को 124 रनों से हराया

नागपुर: भारतीय क्रिकेट टीम ने जामथा स्थित विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने चार

India TV Sports Desk India TV Sports Desk
Published on: November 27, 2015 15:35 IST
नागपुर टेस्ट: भारत ने...- India TV Hindi
नागपुर टेस्ट: भारत ने द. अफ्रीका को 124 रनों से हराया

नागपुर: भारतीय क्रिकेट टीम ने जामथा स्थित विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने चार मैचों की इस सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। उसने मोहाली में खेला गया पहला टेस्ट 108 रनों से जीता था। बेंगलुरू में खेला गया दूसरा टेस्ट बारिश में धुल गया था। चौथा टेस्ट तीन दिसम्बर से दिल्ली में खेला जाएगा।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 215 रन बनाए थे। जवाब में उसने रविचंद्रन अश्विन के पांच और रवींद्र जडेजा के चार विकेटों की मदद से द. अफ्रीका को 79 रनों पर ढेर कर दिया था। भारत को पहली पारी के आधार पर 136 रनों की बढ़त मिली थी। इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी में 173 रन बनाए और मेहमानों के सामने 310 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम 89.5 ओवरों में 185 रन बनाकर आउट हो गई। उसके लिए कप्तान हाशिम अमला और फाफ दू प्लेसिस ने 39-39 रन बनाए। भारत की ओर से अश्विन ने दूसरी पारी में सात विकेट लिए जबकि अमित मिश्रा को तीन सफलता मिली। अश्विन (55) इस साल सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement