Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

धोनी का सेल्फी लेने का जुनून उन्हें कर सकता था IPL से बाहर, देखें वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी... यानि हौसलों की कभी ना रुकने वाली उड़ान। धोनी यानि सवा अरब हिंदुस्तानियों की शान। धोनी करोड़ों फैंस के आदर्श हैं। हर कोई धोनी जैसा कामयाब बनना चाहता है लेकिन आज हम जो धोनी की तस्वीर दिखाने वाले हैं। वैसा आप करने की कोशिश मत करिए।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: March 22, 2018 19:20 IST
एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी... यानि हौसलों की कभी ना रुकने वाली उड़ान। धोनी यानि सवा अरब हिंदुस्तानियों की शान। धोनी करोड़ों फैंस के आदर्श हैं। हर कोई धोनी जैसा कामयाब बनना चाहता है लेकिन आज हम जो धोनी की तस्वीर दिखाने वाले हैं। वैसा आप करने की कोशिश मत करिए।

धोनी बिना किसी के सपोर्ट के रेलिंग पार करके दीवार के कोने पर खड़े हो जाते हैं। धोनी करीब 15 फिट की ऊंचाई पर हैं। नीचे सीढ़ियां हैं और ऊपर जहां पर धोनी हैं। वहां पर रेलिंग नहीं है लेकिन इन सबसे बेपरवाह... माही एक दीवार से दूसरी दीवार पर पहुंचते है। बाहर सैकड़ों की तादत में फैंस मौजूद हैं। हर कोई धोनी की एक झलक पाना चाहता है।

अब धोनी अपने फैंस का दिल भी नहीं तोड़ सकते। ऐसे में धोनी खुद फैंस के साथ सेल्फी लेने के लिए स्टोर के अंदर दीवार पर चढ़ जाते हैं लेकिन अगर धोनी के साथ कुछ अनहोनी हो जाती। अगर धोनी का पैर फिसल जाता... अगर धोनी का बैलेंस बिगड़ जाता तो अनहोनी भी हो सकती थी।

मैदान से दूर जाना पड़ जाता... वो भी ऐसे वक्त में जब चेन्नई सुपर किंग्स में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 2 साल के बाद चेन्नई आईपीएल में वापसी कर रही है। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी हैं। पिछले सीजन में धोनी को पुणे ने कप्तानी से हटा दिया था।

ऐसे में ये सीजन धोनी के बेहद खास है। क्योंकि इस बार कप्तान धोनी जवाब देगा। वहीं अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में धोनी की भूमिका बेहद अहम होगी। अब ऐसे वक्त में धोनी चोटिल हो जाते हैं तो इसका खामियाजा चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर टीम इंडिया को भुगतना पड़ेगा।

उससे अहम बात धोनी जैसा स्टंट करते हुए फैंस भी घायल हो सकते हैं। बड़ा हादसा भी हो सकता है। जाहिर है ऐसे  धोनी को बेहद सोच समझकर स्टंट करना चाहिए क्योंकि उनके साथ पूरे हिंदुस्तान की उम्मीदें जुड़ी हैं।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement