Friday, April 19, 2024
Advertisement

India vs Sri Lanka, Nidahas Trophy: पहले टी20 में श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया

Live Cricket Score, India vs Sri Lanka, Nidahas Trophy,1st T20: पहले टी20 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: May 06, 2019 17:29 IST
Rohit, Chandimal- India TV Hindi
Rohit, Chandimal

पहले टी20 मैच को मेजबान टीम ने अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने निदाहास ट्रॉफी की शुरुआत जीत के साथ की है। श्रीलंका ने 175 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। श्रीलंका की जीत के हीरो रहे कुसल परेरा। परेरा ने तेज-तर्रार बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। परेरा ने (37 गेंदों में 66) रनों पारी खेली।

इस जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है। वहीं भारत की शुरुआत हार के साथ हुई है। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश के खिलाफ भारत 8 मार्च को खेलने उतरेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया किस तरह वापसी करती है।

Latest Cricket News

India vs Sri Lanka, 1st T20I: Live Cricket Score

Auto Refresh
Refresh
  • 10:34 PM (IST)

    परेरा ने (37 गेंदों में 66) रनों पारी खेली।

  • 10:33 PM (IST)

    श्रीलंका की जीत के हीरो रहे कुसल परेरा।

  • 10:33 PM (IST)

    175 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

  • 10:33 PM (IST)

    श्रीलंका ने निदाहास ट्रॉफी की शुरुआत जीत के साथ की

  • 10:32 PM (IST)

    पहले टी20 मैच को मेजबान टीम ने अपने नाम कर लिया।

  • 10:14 PM (IST)

    श्रीलंका के 150 रन पूरे होते हुए

  • 10:08 PM (IST)

    भारतीय टीम अब मैच में वापसी करने की कोशिश कर रही है

  • 10:00 PM (IST)

    थरंगा को चहल ने क्लीन बोल्ड किया

  • 10:00 PM (IST)

    भारत को पांचवीं सफलता मिली

  • 9:51 PM (IST)

    कुसल परेरा स्टंप आउट होकर पवेलियन लौटे

  • 9:51 PM (IST)

    भारत को चौथी सफलता मिली

  • 9:38 PM (IST)

    श्रीलंका के 100 रन पूरे होते हुए

  • 9:34 PM (IST)

    चहल ने चांदीमल को क्लीन बोल्ड किया

  • 9:34 PM (IST)

    भारत को तीसरी सफलता मिली

  • 9:27 PM (IST)

    परेरा ने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा

  • 9:17 PM (IST)

    दिनेश चांदीमल क्रीज पर आए हैं

  • 9:16 PM (IST)

    उनादकट ने गुणातिलाका को पंत के हाथों कैच कराया

  • 9:15 PM (IST)

    भारत को दूसरी सफलता मिली

  • 9:13 PM (IST)

    परेरा और गुणातिलाका के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी

  • 9:12 PM (IST)

    श्रीलंका के बल्लेबाज बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं

  • 9:08 PM (IST)

    श्रीलंका के 50 रन पूरे हुए

  • 9:05 PM (IST)

    परेरा ने ठाकुर के एक ओवर में 27 रन ठोके

  • 9:03 PM (IST)

    कुसल परेरा बेहद तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं

  • 8:58 PM (IST)

    कुसल परेरा नये बल्लेबाज क्रीज पर

  • 8:57 PM (IST)

    सुंदर ने मेंडिस को धवन के हाथों कैच कराया

  • 8:56 PM (IST)

    श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, सुंदर ने लिया विकेट

  • 8:56 PM (IST)

    भारत को मिली पहली सफलता

  • 8:55 PM (IST)

    वाशिंगटन सुंदर दूसरा ओवर फेकेंगे

  • 8:53 PM (IST)

    उनादकट ने पहला ओवर सधा हुआ फेंका

  • 8:50 PM (IST)

    श्रीलंका की तरफ से दनुष्का गुणातिलाका और उपुल थरंगा पारी की शुरुआत करते हुए

  • 8:50 PM (IST)

    भारत की तरफ से पहला ओवर जयेदव उनादकट कर रहे हैं

  • 8:47 PM (IST)

    भारतीय टीम गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतर चुकी है

  • 8:41 PM (IST)

    शिखर धवन ने (90), मनीष पांडे ने (37), ऋषभ पंत ने (23) रनों की पारी खेली।

  • 8:41 PM (IST)

    टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 174/5 का स्कोर बनाया

  • 8:38 PM (IST)

    भारत ने श्रीलंका को दिया 175 का लक्ष्य

  • 8:28 PM (IST)

    धवन अपने शतक से चूके और 90 रन पर आउट हो गए

  • 8:28 PM (IST)

    भारत को लगा चौथा झटका, धवन आउट

  • 8:13 PM (IST)

    शिखर धवन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं

  • 8:06 PM (IST)

    भारत को लगा तीसरा झटका, मनीष 37 रन बनाकर आउट

  • 7:58 PM (IST)

    भारत के 100 रन पूरे, धवन ने जड़ा अर्धशतक

  • 7:53 PM (IST)

    अर्धशतक के करीब शिखर धवन...  जमकर क्लास ले रहे हैं श्रीलंकाई गेंदबाजों की

  • 7:38 PM (IST)

    भारत के 50 रन पूरे, शिखर और मनीष क्रीज पर

  • 7:33 PM (IST)

    शानदार लय में नजर आ रहे हैं शिखर धवन... रनों की रफ्तार को बरकरार रखा है धवन ने

  • 7:24 PM (IST)
  • 7:18 PM (IST)

    सुरेश रैना दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर नुवान प्रदीप का शिकार बने... रैना सिर्फ 1 रन बना पाए... नए बल्लेबाज आए हैं मनीष पांडे

  • 7:14 PM (IST)
  • 7:13 PM (IST)

    भारत को लगा दूसरा झटका, सुरेश रैना आउट

  • 7:08 PM (IST)

    पहले ओवर में सिर्फ 2 रन आए

  • 7:08 PM (IST)
  • 7:06 PM (IST)

    नए बल्लेबाज आए हैं सुरेश रैना

  • 7:04 PM (IST)

    भारत को लगा पहला झटका, खाता भी नहीं खोल पाए रोहित शर्मा

  • 7:02 PM (IST)

    पहले ओवर की 3 गेंदे हो चुकी हैं... कोई रन नहीं आया

  • 7:01 PM (IST)

    रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर... दुष्मंता चमीरा डाल रहे हैं पहला ओवर

  • 6:49 PM (IST)

    श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दिनेश चंडीमल (कप्तान), उपुल  तरंगा, कुसल मेंडिस, कुसल  परेरा, दासुन शनाका, दानुष्का गुनातिलके, जीवन मेंडिस, तिसारा परेरा,अकिला धनंजय, नुवान प्रदीप, दुष्मंता चमीरा

  • 6:45 PM (IST)

    हालांकि मैच में आपातकाल का साया बना हुआ है। संप्रदायीक दंगों के कारण श्रीलंका में आपातकाल का ऐलान किया जा चुका है और पहले खबरें आई थीं कि मुकाबले को रद्द किया जा सकता है। लेकिन बाद में BCCI कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि आपातकाल का मैच पर कोई असर नहीं होगा और टीम इंडिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

  • 6:45 PM (IST)

    कैसी है पिच: पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंट रहेगी। पिच पर कोई घास नहीं है और बिल्कुल फ्लैट है। माना जा रहा है कि इस पिच पर आसानी से 160-170 रन बन सकते हैं। साथ ही ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

  • 6:45 PM (IST)

    पहले गेंदबाजी पर चांदीमल का बयान: हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। पिच अच्छी दिख रही है। हम कोशिश करेंगे कि भारत को कम से कम के स्कोर पर रोंके। हमारी टीम में 7 बल्लेबाज और 4 गेंदबाज हैं।

  • 6:44 PM (IST)

    पहले बल्लेबाजी पर रोहित का बयान: पहले बल्लेबाजी करने पर रोहित शर्मा ने कहा, 'टॉस हारने की की कोई परवाह नहीं है। पिच अच्छी नजर आ रही है। हमें अब मैदान पर आकर 40 ओवरों तक अच्छा खेल दिखाना होगा। मैं सीरीज की नये सिरे से शुरूआत करना चाहता हूं। युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का ये सुनहरा मौका है।'

  • 6:44 PM (IST)

    निदाहास ट्रॉफी का आगाज हो चुका है और पहले मैच में मेजबान श्रीलंका का सामना भारत से है। पहले मैच में श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

  • 6:41 PM (IST)

    भारत की प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, ​युजवेंद्र चहल

  • 6:37 PM (IST)

    पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, विजय शंकर करेंगे डेब्यू

  • 6:33 PM (IST)

    श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

  • 6:20 PM (IST)

    जिन खिलाड़ियों को मैच में खेलने का मौका मिलेगा, उनका लक्ष्य सिर्फ एक ही होगा कि वे इस मौके का पूरा फायदा उठा सकें क्योंकि आईसीसी विश्व कप से पहले उन्हें इतने मौके नहीं मिलेंगे जिसमें बस 16 महीने का समय बचा है। 

  • 6:19 PM (IST)

    जिससे युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का यह अच्छा मौका होगा। रिषभ पंत, दीपक हुड्डा और मोहम्मद सिराज टीम में शामिल हैं जो अगर इसमें नहीं होते तो अपनी संबंधित आईपीएल टीमों के शिविरों में इस लीग के शुरू होने का इंतजार कर रहे होते। 

  • 6:18 PM (IST)

    इस सीरीज में टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक एम एस धोनी भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। धोनी के डेब्यू से लेकर अब तक जब भी भारत और श्रीलंका के बीच कोई टी20 मैच खेला गया है इस दौरान धोनी हर बार टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। कभी भी ऐसा कोई मौका नहीं आया कि दोनों देशों के बीच कोई टी20 मुकाबला खेला गया हो और धोनी उस मैच में टीम का हिस्सा ना रहे हों।

  • 6:16 PM (IST)

    दोनों देशों के बीच खेली गई टी20 सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली (283) के नाम है। वहीं दूसरे नंबर पर रोहित (278) हैं और वो कोहली से सिर्फ 6 रन पीछे हैं। ये लगभग तय है कि रोहित पहले मैच में 6 रन आसानी से बना लेंगे और कोहली को पीछे छोड़कर इस रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवा लेंगे।

  • 6:16 PM (IST)

    निदाहास ट्रॉफी में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं। अगर रोहित पहले मैच में सिर्फ 6 रन बना लेते हैं तो वो भारत-श्रीलंका के बीच खेली गई टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

  • 6:06 PM (IST)

    2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारत का ये पहला मैच है

  • 5:13 PM (IST)

    टीम इंडिया की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है

  • 5:13 PM (IST)

    श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मैच होने का पूरा भरोसा दिलाया

  • 5:12 PM (IST)

    श्रीलंका में हालात खराब होने के कारण पहले मैच पर खतरे की खबरें थीं

  • 5:12 PM (IST)

    आज भारत और श्रीलंक के बीच पहला टी20 खेला जाना है

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement