Saturday, April 27, 2024
Advertisement

भारत बनाम इंग्लैंड India vs England, 4th Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 260/8, बनाई 233 रनों की बढ़त

England vs India, Live Cricket Streaming, 4th Test, Day 3: Get IND vs ENG (भारत बनाम इंग्लैंड चौथा मैच) Cricket Score Live Updates Online at India TV Sports Hindi and Live Coverage (लाइव कवरेज) at Sony Six, Sony Ten 3 HD

India TV Sports Desk Reported by: India TV Sports Desk
Updated on: September 01, 2018 23:52 IST
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा मैच 4th Test, Day 3: भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच क्रिकेट स्कोर ऑनलाइन - India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES भारत बनाम इंग्लैंड चौथा मैच 4th Test, Day 3: भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच क्रिकेट स्कोर ऑनलाइन और लाइव कवरेज at Sony Six, Sony Ten 3HD

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा मैच 4th Test, Day 3: कब और कहाँ देखें भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच क्रिकेट स्कोर ऑनलाइन और लाइव कवरेज at Sony Six, Sony Ten 3HD

IND 273

ENG 246, 260/8 (91.5 Ovs)

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 260 रन बना लिए हैं। इस आधार पर इंग्लैंड ने भारत पर 233 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। जिसके बाद भारत ने अपनी पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (132*) के शतक की बदौलत 273 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक यहां अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान के 260 रन बनाये। दिन का खेल समाप्त होते समय सैम करन 37 रन बना क्रीज पर मौजूद है। इंग्लैंड की कुल बढ़त 233 रन की हो गयी है। 

इससे पहले जोस बटलर (69) के करियर के नौंवें अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड के पास अब कुल 233 रन की बढ़त हो गई है जबकि उसके दो विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय सैम कुरेन 67 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आदिल राशिद(11) के आउट होते ही चौथे दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई। 

हर दिन के लाइव क्रिकेट मैच स्कोर के लिए आप हमारे साथ बने रहे हैं। साथ ही लाइव क्रिकेट वीडियो और इंडिया वस इंग्लैंड के बीच होने वाली सारी खबरों के लिए भी हमारे साथ बने रहे हैं। यहां पढ़ें लाइव क्रिकेट स्कोर

भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट तीसरा दिन:

23:05 IST दिन का आखिरी ओवर था लेकिन मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से भारत को अहम मौके पर सफलता दिला दी।

23:04 IST मोहम्मद शमी ने आदिल रशीद (11 रन) को आउट कर इंग्लैंड को 260 के स्कोर पर 8वां झटका दिया।

23:03 IST तीसरे दिन का खेल खत्म, मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड को दिया 8वां झटका, दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 260/8, बनाई 233 रनों की बढ़त

22:56 IST 90 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 259/7, बढ़त 232 रन

22:53 IST इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं।

22:45 IST सैम करन एक बार फिर से तेजी से रन बना रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 250 के पार हो गया है।

22:38 IST इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की है। टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो सकता है।

22:31 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं आदिल रशीद

22:29 IST ईशांत शर्मा ने तोड़ी बड़ी साझेदारी, जोस बटलर 69 रन बनाकर LBW आउट। 233 के स्कोर पर इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा। ईशांत शर्मा की गेंद पर अंपायर ने LBW आउट दिया लेकिन बटलर ने रिव्यू मांगा और अंपायर्स के चलते इंग्लैंड का रिव्यू तो बच गया लेकिन बटलर को जाना पड़ा।

22:24 IST अब अश्विन की जगह ईशांत शर्मा को अटैक पर लगाया गया है।

22:20 IST दूसरे छोर से जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी का जिम्मा संभाला है। हालांकि यहां भारत को हर हाल में विकेट चाहिए।

22:18 IST जोस बटलर-सैम करन के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है, इंग्लैंड 228/6, लीड 201

22:15 IST भारत ने दूसरी नई गेंद ले ली है। कोहली ने अश्विन को नई गेंद थमाई है।

22:11 IST बटलर और करन के बीच साझेदारी 40 रनों की हो चुकी है, इंग्लैंड का स्कोर 221/6

22:10 IST नई गेंद उपलब्ध है लेकिन भारत ने अभी तक नई गेंद नहीं ली है।

21:49 IST जोस बटलर ने जड़ी 9वीं टेस्ट फिफ्टी, इंग्लैंड की बढ़त 200 के करीब, स्कोर 205/6

21:43 IST दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार, 173 रनों की बनाई बढ़त

21:33 IST इंग्लैंड का स्कोर 200 के करीब, बढ़त 165 रन

21:24 IST एक तरफ से अश्विन तो दूसरी तरफ से हार्दिक पंड्या अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। अश्विन को कभी-कभी टर्न और बाउंस दोनों मिल रहा है।

21:16 IST अब बल्लेबाजी के लिए सैम करन आए हैं।

21:15 IST अश्विन को अपना पहला विकेट लेने में 26 ओवर लगे। शानदार गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने स्लिप पर कैच लपका।

21:14 IST इंग्लैंड को लगा छठा झटका, बेन स्टोक्स 30 रन बनाकर अश्विन का पहला शिकार बने। इंग्लैंड 178/6, लीड 151*

21:10 IST इंग्लैंड की बढ़त भी 150 के पार हो गई है।

21:09 IST जोस बटलर और बेन स्टोक्स के बीच साझेदारी 50 के पार, भारत को विकेट की तलाश

21:06 IST भारत ने अपना दूसरा भी रिव्यू खो दिया है। दरअसल अश्विन की गेंद पर ऋषभ पंत ने कॉट बिहाइंड की अपील की अंपायर ने आउट नहीं दिया फिर कोहली ने रिव्यू लिया लेकिन अल्ट्रा ऐज में कुछ भी नहीं दिखा। 

21:00 IST विकेट न मिलते देख कोहली ने हार्दिक पंड्या को अटैक पर लगाया है।

20:48 IST भारत के लिए ये साझेदारी मुश्किल पैदा कर सकती है। बटलर-स्टोक्स के बीच छठे विकेट के लिए 100 गेंदों में 36 रनों की साजेदारी हो चुकी है।

20:35 IST अश्विन ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

20:33 IST टी-ब्रेक के बाद खेल शुरू, जोस बटलर-बेन स्टोक्स क्रीज पर

20:14 IST टी-ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 152/5, बेन स्टोक्स और जोस बटलर क्रीज पर, लीड 125 रन

20:07 IST इंग्लैंड के 150 रन पूरे। बढ़त 123 रन हो गई है।

20:05 IST अश्विन ने बटलर को काफी परेशान किया है।

19:52 IST भारत की तरफ से अभी तक अश्विन को एक भी विकेट नहीं मिला है। लेकिन उन्होंने प्रभावित किया है।

19:31 IST भारत की तरफ से अब तक शानदार गेंदबाजी हुई है।

19:31 IST आपको बता दें कि 1995 के बाद ये पहला मौका है जब इंग्लैंड का कोई कप्तान एक ही सीरीज में दो बार रन आउट हुआ हो। इससे पहले माइक अथर्टन 1995 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में दो बार रन आउट हुए थे।

19:26 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं जोस बटलर

19:25 IST मोहम्मद शमी का डायरेक्ट थ्रो और रूट को पवेलियन जाना पड़ा।

19:24 IST आधी इंग्लैंड की टीम पवेलियन लौटी, कप्तान जो रूट 48 रन बनाकर रन आउट

18:38 IST इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार हो गया है और बढ़त 78 रन हो गई है।

18:20 IST अभी जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करा रहे हैं। बता दें कि मोहम्मद शमी अभी हैट्रिक पर हैं।

18:19 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं बेन स्टोक्स

18:18 IST शमी की बेहद ही शानदार गेंद को बेयरेस्टो पढ़ नहीं पाए और 0 पर क्लीन बोल्ड हो गए।

18:18 IST लंच के बाद पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने बेयरेस्टो को किया बोल्ड

18:16 IST लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू, जो रूट-जॉनी बेयरेस्टो क्रीज पर, दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 92/3, लीड 65 रन 

17:35 IST लंच ब्रेक तक दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 92/3, लीड 65 रन 

17:34 IST इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा, लंच से पहले मोहम्मद शमी ने जेनिंग्स को किया LBW आउट। जेनिंग्स 87 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। 

17:22 IST जो रूट और जेनिंग्स के बीच 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

17:06 IST कोहली ने मोहम्मद शमी को अटैक पर लगाया है। दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 71/2, लीड 44 रन 

16:51 IST भारत ने रिव्यू गंवाया, बुमराह की गेंद पर जो रूट को LBW आउट की अपील पर कोहली ने रिव्यू लिया लेकिन मिसिंग विकेट के चलते भारत ने अपना रिव्यू भी गंवा दिया। दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 47/2, लीड 20 रन 

16:46 IST अश्विन को भले ही विकेट न मिला हो लेकिन उन्होंने जो रूट को काफी परेशान किया है। रूट ने अश्विन को जवाब देने के लिए स्वीप शॉट लगाने की कोशिश कर रही है।

16:42 IST बुमराह की जगह आर अश्विन को गेंदबाजी के लिए लगाया है।

16:39 IST चेतावनी मिलने के बाद ईशांत ओवर द विकेट गेंदबाजी कराने लगे हैं।

16:35 IST ईशांत शर्मा को लगातार दूसरी बार अंपायर्स ने वॉर्निंग दी है। वे लगातार डेंजर जोन में जाकर बॉल रिलीज कर रहे हैं।

16:26 IST अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान जो रूट आए हैं।

16:25 IST केएल राहुल ने दाएं तरफ झुककर बेहद ही सनसनीखेज कैच लपका।

16:22 IST इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, मोईन अली 9 रन बनाकर आउट। ईशांत शर्मा ने झटका विकेट।

16:15 IST ईशांत शर्मा को डैंजर जोन में जाने के लिए अंपायर ने चेतावनी दी है। 

16:11 IST केएल राहुल ने इस सीरीज में अब तक 10 कैच लपके हैं। इसी के साथ केएल राहुल ने राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है। दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में एक सीरीज में इससे पहले राहुल द्रविड़ ने भी 10 कैच लपके थे। ये भारत की तरफ से किसी भी खिलाड़ी द्वारा इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड है।

16:08 IST बुमराह ने दिलाई भारत को पहली सफलता, एलेस्टर कुक 12 रन बनाकर आउट। 24 के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा है। केएल राहुल ने शानदार कैच लपका।

15:50 IST कोहली ने बुमराह को अटैक पर लगाया है। 

15:38 IST अश्विन का साथ ईशांत शर्मा दे रहे हैं। गेंद में सुबह-सुबह कुछ उछाल देखने को मिला है। अब देखना होगा कि क्या भारतीय गेंदबाज इसका फायदा उठा पाएंगे।

15:30 IST भारत की तरफ से आर अश्विन ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।

15:30 IST तीसरे दिन का खेल शुरू, इंग्लैंड के ओपनर एलेस्टर कुक और जेनिंग्स क्रीज पर हैं।

15:10 IST नमस्कार! स्वागत है आपका चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के लाइव क्रिकेट स्कोर में। आज का दिन ये खेल का रुख तय करेगा

इससे पहले भारत ने इंग्लैंड पर पहली पारी के आधार पर 27 रनों की बढ़त ले ली थी। दूसरे दिन के तीसरे सत्र के आखिरी ओवरों में अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड ने दिन का अंत बिना किसी विकेट खोए छह रन बना कर किया और वह अभी भी भारत से 21 रन पीछे है। 
 
पुजारा ने अपनी नाबाद पारी में 257 गेंदें खेलीं और 16 चौके लगाए। उन्होंने कप्तान विराट कोहली (46) के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। कोहली के अलावा पुजारा ने जसप्रीत बुमराह के साथ 10वें विकेट के लिए 46 रन जोड़े तो वहीं ईशांत के साथ नौवें विकेट के लिए 32 रनों की भागीदारी की। 
 
कोहली और पुजारा के बीच साझेदारी तब आई जब भारत ने अपने दो विकेट 50 के कुल स्कोर पर ही खो दिए थे। 19 रनों पर बिना किसी विकेट के साथ दिन की शुरुआत करने वाली भारत को लोकेश राहुल (19) के रूप में पहला झटका लगा। वह 37 के कुल स्कोर पर आउट हुए तो वहीं शिखर धवन (23) 50 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। इन दोनों के विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिए। 
 
पहले सत्र में कोहली और पुजारा ने टीम का स्कोर 100 रनों तक पहुंचा दिया और भोजनकाल तक तीसरा झटका नहीं लगने दिया। कोहली को सैम कुरैन ने अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और 142 के कुल स्कोर पर स्लिप में एलिस्टर कुक के हाथों कैच करा इंग्लैंड को तीसरी सफलता दिलाई। उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (11) को बेन स्टोक्स ने 161 के कुल स्कोर पर आउट किया। 
 
यहां से मोइन अली ने भारत के निचले क्रम को धवस्त कर दिया। पांच विकेट लेने वाले अली ने अपना पहला शिकार ऋषभ पंत को बनाया। पंत 29 गेंद खेलने के बाद खाता भी नहीं खोल पाए। अली का अगला शिकार हार्दिक पांड्या (4) बने। इसके बाद अली ने रविचंद्रन अश्विन (1), मोहम्मद शमी (0) को अपना शिकार बनाया।
 
पुजारा को इस बीच ईशांत का साथ मिला। ईशांत को भी अली ने 227 के कुल स्कोर पर आउट किया। ईशांत के जाने के बाद पुजारा ने तीन रन लेकर अपना 15वां टेस्ट शतक पूरा किया। यहां एक बार फिर लगा की भारत इंग्लैंड के लक्ष्य के पास भी नहीं पहुंच पाएगा, लेकिन पुजारा को बुमराह का साथ मिला और दोनों ने मिलकर न सिर्फ भारत को मेजबान टीम के स्कोर से आगे पहुंचाया बल्कि मामूली ही सही बढ़त भी दिलवाई। 

कब खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच द रोज बाउल के साउथैंप्टन मैदान पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 से शुरू होगा।

टीवी पर कैसे देख सकते हैं भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच Sony Network (सोनी नेटवर्क) पर लाइव देखा जा सकता है।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए क्या करें?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Sony Liv पर देख सकते हैं। इसके अलावा इंडिया टीवी हिंदी के स्पोर्ट्स सेक्शन पर भी लाइव अपडेट्स देख सकते हैं। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement