Friday, April 19, 2024
Advertisement

India vs England, 3rd Test, Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, जीत के लिए इंग्लैंड को चाहिए 498 रन, भारत को चाहिए 10 विकेट

5 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार भारत की स्थिति मजबूत नजर आ रही है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: August 20, 2018 23:40 IST
एलेस्टर कुक- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES एलेस्टर कुक

IND 329, 352/7 decl

ENG 161, 23/0 (9 Ovs)

कप्तान विराट कोहली (103) के करियर के 23वें शतक के दम पर भारत ने यहा ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ऊपर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 

भारत ने मैच के तीसरे दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी सात विकेट के नुकसान पर 352 रनों पर घोषित कर इंग्लैंड के सामने 521 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 23 रन बना लिए हैं।

स्टम्प्स तक कीटन जेनिंग्स 13 और एलिस्टर कुक नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड लक्ष्य से अभी भी 498 रन दूर है। उसके पास हालांकि पूरे दो दिन का समय है। 

तीसरा दिन पूरी तरह से भारतीय कप्तान के नाम रहा जिन्होंने टेस्ट करियर में अपने 6,000 रन पूरे किए। वह सबसे तेजी से इतने रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। विराट से पहले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 117 पारियों में छह हजार रन पूरे किए थे। हालांकि कोहली ने उनसे एक पारी ज्यादा ली। 

कोहली ने अपनी शतकीय पारी में 197 गेंदों का सामना किया और 10 चौके लगाए। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (72) के साथ तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत किया। दोनों बल्लेबाज दूसरे दिन नाबाद लौटे थे। तीसरे दिन दोनों ने दो विकेट के नुकसान पर 124 रनों से आगे भारतीय पारी को बढ़ाया और पहले सत्र में कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे सत्र में अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। 

पुजारा दूसरे सत्र में बेन स्टोक्स का शिकार बने। स्टोक्स की एक उछाल भरी गेंद पुजारा के बल्ले को छूती हुई स्लिप में खड़े कुक के हाथों में समा गई। 224 के कुल स्कोर पर आउट होने वाले पुजारा ने 208 गेंदें खेलीं और नौ चौके लगाए। 

कोहली हालांकि रूके नहीं और लगातार रन बनाते गए। तीसरे सत्र में आकर उन्होंने अपना 23वां शतक पूरा किया। शतक के कुछ देर बाद ही कोहली क्रिस वोक्स की गेंद पर 281 के कुल स्कोर पर पगबाधा करार दे दिए गए। 

ऋषभ पंत एक रन ही बना सके। अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर 329 के कुल स्कोर पर लेग स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर बोल्ड हो गए। अंत में हार्दिक पांड्या ने 52 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेल भारत का स्कोर 352 रनों तक पहुंचाया और इसी स्कोर पर कोहली ने भारतीय पारी घोषित कर दी। रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर पांड्या के साथ नाबाद लौटे। 

इंग्लैंड के लिए राशिद ने तीन विकेट लिए। स्टोक्स को दो सफलताएं मिलीं। जेम्स एंडरसन और वोक्स को एक-एक विकेट मिला।

Live cricket Score India vs England, 3rd Test Day 3

23:01 IST तीसरे दिन का खेल खत्म, जीत के लिए इंग्लैंड को चाहिए 498 रन, भारत को चाहिए 10 विकेट। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। 

22:50 IST भारत ने अब अश्विन को अटैक पर लगाया है।

22:45 IST इंग्लैंड के ओपनर ने अच्छी शुरुआत की है। 6 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 20 रन।

22:21 IST लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड, क्रीज पर कुक-जेनिंग्स, भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने गेदंबाजी की शुरुआत की

22:16 IST भारत ने दूसरी पारी में 110 ओवर खेले और 352 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। भारत की तरफ से हार्दिक पंड्या 52* और आर अश्विन 1* रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ भारत की बढ़त 520 हो गई है। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 521 रन बनाने हैं और वहीं भारत को 10 विकेट लेने हैं। 

22:12 IST कोहली के दमदार शतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को दिया 521 रनों का लक्ष्य  

22:10 IST भारत के लिए अच्छे संकेत हैं। अब बल्लेबाजी के लिए आर अश्विन आए हैं।

22:09 IST 349 के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा, मोहम्मद शमी 3 रन बनाकर आउट। आदिल रशीद ने लिया विकेट। 

22:08 IST हार्दिक पंड्या ने जड़ी चौथी टेस्ट फिफ्टी, भारत की बढ़त 517 रन

22:05 IST भारत की बढ़त 500 के पार हो गई।

21:59 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं मोहम्मद शमी।

21:58 IST 329 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा, अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने। बढ़त 497 रन।

21:48 IST रहाणे और पंड्या अब तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं, लग रहा है कि भारत जल्द अपनी पारी घोषित कर सकता है

21:34 IST भारत की कुल बढ़त 500 के करीब, रहाणे-पंड्या क्रीज पर टिके हुए हैं और अब तेजी से रन बना रहे हैं

21:28 IST दूसरी पारी में भारत के 300 रन पूरे हो गए हैं। भारत की बढ़त भी 470 रन हो गई है।

21:18 IST हार्दिक पंड्या लंबे शॉट लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इंग्लैंड की गेंदबाजी बेहतर हो रही है।

21:02 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं हार्दिक पंड्या। 

21:00 IST भारत का पांचवा विकेट गिरा, ऋषभ पंत 1 रन बनाकर एंडरसन का शिकार बने। 94.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 282/5, बढ़त 450

20:57 IST अब बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए हैं। 

20:53 IST शतक बनाकर आउट हुए कप्तान कोहली, भारत को लगा चौथा झटका। 281 के स्कोर पर क्रिस वोक्स ने भारत को चौथा झटका दिया है। भारत की कुल बढ़त 449 रन हो गई है।  कोहली 197 गेंदों में 103 रन बनाकर आउट हुए।

20:44 IST विराट कोहली ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया, कोहली के टेस्ट करियर का 23वां और मौजूदा सीरीज में दूसरा शतक। विराट ने जैसे ही शतक लगाया वैसे ही अनुष्का शर्मा ने खड़े होकर तालियां बजाईं

20:11 IST टी तक भारत की कुल बढ़त 438 रन, विराट कोहली शतक के करीब

19:57 IST पारी का 85वां ओवर फेंक रहे स्टुअर्ट ब्रॉड की चौथी गेंद को रहाणे ने चार रनों के लिए भेजा

19:39 IST नई गेंद ले ली गई है और अब इंग्लैंड नई गेंद से विकेट निकालने की पूरी कोशिश करेगा। लेकिन भारतीय बल्लेबाज बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं

19:27 IST दूसरी पारी में भारत का स्कोर 250 के पार पहुंच गया है, कोहली शतक के करीब हैं

19:21 IST विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं, कोहली अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं

19:14 IST भारत की कुल बढ़त 400 के पार, कोहली शतक के करीब

18:57 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं अजिंक्य रहाणे

18:53 IST भारत का तीसरा विकेट गिरा, चेतेश्वर पुजारा 72 रन बनाकर आउट। बेन स्टोक्स की गेंद पर कुक ने लपका कैच। 224 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा। कोहली-पुजारा के बीच तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई।

18:43 IST कोहली-पुजारा के बीच तीसरे विकेट के लिए 271 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी हो गई है। 

18:39 IST बेयरेस्टो जब ही बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे जब टीम को जरूरत होगी। हालाकि वे अभी मैदान से बाहर हैं। 

18:37 IST इंग्लैंड को बड़ा झटका लग सकता है। विकेटकीपर जॉनी बेयरेस्टो के लेफ्ट हैंड की मिडिल फिंगर में फ्रैक्चर हुआ है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

18:22 IST लंच के बाद खेल शुरू, भारत का स्कोर 200 के पार। पुजारा-कोहली क्रीज पर

17:33 IST लंच तक भारत की कुल बढ़त 362 रन, कोहली-पुजारा के अर्धशतक

17:14 IST  पुजारा के बाद कोहली ने भी जड़ी फिफ्टी, कोहली ने 82 गेंदों में फिफ्टी बनाई है। कोहली की ये 19वें टेस्ट फिफ्टी है।

17:13 IST  पुजारा ने जड़ी 18वीं टेस्ट फिफ्टी, भारत की बढ़त 350 के पार। पुजारा ने 147 गेंदो में अपनी फिफ्टी पूरी की है। 

17:10 IST  पुजारा फिफ्टी से एक रन पीछे हैं। 

16:55 IST  अपडेट! इंग्लैंड के कीपर जॉनी बेयरेस्टो उंगली का एक्स-रे कराने गए हैं। लेफ्ट हैंड की मिडिल फिंगर में चोट आई है।

16:53 IST  इंग्लैंड ने रिव्यू गंवाया। ब्रॉड की 50वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड ने कोहली पर रिव्यू लिया। लेकिन अल्ट्रा ऐज के चलते इंग्लैंड ने अपना रिव्यू गंवा दिया। 

16:45 IST फिफ्टी के करीब चेतेश्वर पुजारा, भारत की बढ़त 320 के पार। दूसरी पारी में भारत का स्कोर 150 के पार

16:28 IST: गेंद लगने के कारण इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरेस्टो बाहर हो गए हैं। अब जोस बटलर विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं। एंडरसन की गेंद बेयरेस्टो की उंगली पर लगी जिससे उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा।

16:14 IST: कोहली-पुजारा धीमे खेल रहे हैं.. हालांकि एंडरसन को अच्छी सीम भी मिल रही है.. एंडरसन ने अभी तक कोहली को फिर से काफी परेशान किया है।

16:01 IST: 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/2, लीड 310

16:00 IST: तीसरे दिन पुजारा-कोहली ने भारत को दिलाई सधी हुई शुरुआत, लीड 300 के पार

15:47 IST: भारत की लीड 300 रन हो गई है। अभी उसके 8 विकेट बचे हुए हैं।

15:30 IST: तीसरे दिन का खेल शुरू, क्रीज पर कोहली-पुजारा

14:44 IST: भारतीय टीम आज तेजी से रन बनाने की कोशिश करेगी

13:36 IST: सीरीज में पहली बार भारत अच्छी स्थिति में दिख रहा है 

इससे पहले मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 329 रन पर सिमट गई थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कराई और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। भारत की तरफ से हार्दिक पंड्या की सटीक लाइन-लेंथ ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया। पंड्या ने करियर में पहली बार 5 विकेट हासिल किए। पंड्या के अलावा ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह ने 2-2 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट हासिल किया।

इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और कोई भी खिलाड़ी 40 के आंकड़े को भी नहीं छू सका। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन जोस बटलर (39) ने बनाए। वहीं, एलेस्टर कुक ने (29), कीटन जेनिंग्स ने (20) रनों की पारी खेली। इनके अलावा टीम के 8 खिलाड़ी 20 के अंक को भी नहीं छू सके।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement